
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला;- मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज ट्रस्ट द्वारा विशाल भंडारा लगाया गया।
यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के प्रधान दिनेश बंसल ने बताया कि
आज मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर ट्रस्ट द्वारा विशाल भंडारा लगाया गया। उन्होंने बताया कि भंडारा में प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति राजीव खुंगर परिवार की और से विशेष सहयोग किया गया।
दिनेश बंसल ने बताया कि इस भंडारा में हजारों लोगों ने भंडारा प्रशाद का लाभ उठाया। उन्होंने कहा कि इस विशेष महत्त्व वाले दिन को दान का अपना एक विशेष स्थान है। ज्यादातर सनातनी सुबह स्नान करके, पूजा पाठ आदि करके दान करते हैं या भंडारे लगाते हैं। ऐसा करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। ट्रस्ट के प्रधान दिनेश बंसल ने कहा कि अन्न दान का बहुत ही महत्त्व है। उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धालु भंडारा लगाने चाहते हैं वह श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज ट्रस्ट पंचकूला के किसी भी ट्रस्टी साथी से संपर्क कर सकते हैं। बंसल ने भंडारा बुकिंग के लिए मोबाइल न जारी किया जिसमें 9877317004, 9877660975, 7973066714 शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंगलवार ट्रस्ट द्वारा भंडारा लगाया जाता है। जरूरत होने पर कभी भी भंडारा की व्यवस्था की जाती है। कोई भी श्रद्धालु भंडारा के लिए ट्रस्ट से संपर्क कर सकता है।
प्रसिद्ध समाजसेवी, उद्योगपति अमित गोयल विशेषतौर पर उपस्थित होकर बालाजी महाराज जी की सेवा कर पुण्य के भागीदार बने।
श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज ट्रस्ट के तत्वाधान में एक वर्ष में चार बड़ी विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा चुका है। जियामें हजारों भक्तों ने बालाजी महाराज का गुणगान किया और बालाजी महाराज से अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करवाने हेतु अर्जी लगाई हैं।
