
@ दक्ष दर्पण पंचकूला
16 जनवरी – श्रीमती अरुणा आसफ अली राजकीय महाविद्यालय कालका की प्राचार्या प्रोमिला मलिक के कुशल नेतृत्व में युवा दिवस के उपलक्ष्य में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई। विद्यार्थियों को फिल्म दिखाने का उद्देश्य उनमें निडरता, आत्मिक शक्ति, एकता, धार्मिक सद्भाव, आध्यात्मिक विकास और मानवता की सेवा की भावना का विकास करना रहा।

प्राचार्या प्रोमिला मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा ग्रहण करनी चाहिए। उनका कहना था कि उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक की लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। स्वामी विवेकानंद भारत के एक ऐसे प्रभावी चिंतक थे जिन्होंने न केवल भारतीय समाज की चेतना जगाई, बल्कि दुनिया की दिशा को पूरी तरह बदल कर रख दिया। प्रस्तुत कार्यक्रम रेड क्रॉस सोसाइटी की प्रभारी प्रोफेसर डॉक्टर कविता, प्रोफेसर स्वाति, प्रोफेसर सोनिया और प्रोफेसर शबनम के मार्गदर्शन और दिशा निर्देशन में किया गया।
रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 से 17 जनवरी के अंतर्गत सड़क चिन्ह पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने बहुत सुंदर और आकर्षक पोस्टर बनाएं। विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए। निर्णायक मंडल की सदस्या प्रोफेसर डॉक्टर बिंदु और प्रोफेसर नीतू रही।
000
