दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला 19 दिसंबर हरियाणा मौलिक शिक्षा विभाग के निदेशक आर एस ढिल्लों व अतिरिक्त निदेशक अमृता सिंह के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय जिला वार कला कार्यशाला का पांच चरणों में किया गया। अंतिम दिन 5 चरणों में बनाई गई विभिन्न विधियां की कलाओं को एक प्रदर्शनी के रूप में प्रदर्शित किया गया।
इस बारे में जानकारी देते हुए प्रोजेक्ट अधिकारी अमनप्रीत ने बताया कि इस राज्य स्तरीय जिलावर कार्यशाला में पंचकूला, यमुनानगर ,कुरुक्षेत्र, कैथल, अंबाला व करनाल जिलों के लगभग 500 से अधिक कला शिक्षकों ने भाग लिया। पांच चरणों में चली इस कार्यशाला में मास्टर ट्रेनरों द्वारा विभिन्न विधाओं के बारे में प्रशिक्षित किया गया।
अंतिम दिन पंचकूला के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया । उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी के द्वारा कलाध्यापकों की विभिन्न पहलुओं को लेकर सूक्ष्म सोच का भी आभास हुआ है उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला के कारण उनकी छुपी हुई प्रतिभाओं को भी जानने और समझाने का मौका मिला है हरियाणा मौलिक शिक्षा विभाग द्वारा इस कार्यशाला का आयोजन पंचकूला में करने के लिए वह विभाग का आभार व धन्यवाद करती हैं।
पांचवें चरण की कार्यशाला के अंतिम दिन मास्टर ट्रेनर सविता ने क्राफ्ट वर्क करवाया जिसमें उन्होंने बताया कि बेकार वस्तुओं से किस तरह से सुंदर व सजावटी सामान बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अक्सर घरों में अखबार को या गत्ते को बेच दिया जाता है परंतु इस गत्ते व अखबार से सुंदर-सुंदर वस्तुओं को बनाकर किसी भी स्थान की शोभा बढ़ाई जा सकती।इसी प्रकार आत्मनिर्भर भी बनाया जा सकता है उन्होंने बताया कि कार्ड बोर्ड, ड्राइंग एवं शिल्प बनाने का अच्छा तरीका है कार्ड बोर्ड कला वास्तव में काफी समय से मौजूद है एक बेहद बहुमुखी माध्यम है जिसका प्रयोग ड्राइंग से लेकर मूर्तियां बनाने तक किसी भी चीज के लिए किया जाता है कला बनाने के लिए कार्डबोर्ड का प्रयोग सबसे सस्ता साधन है कार्डबोर्ड को अपनी उपयोग में लाकर उसको बेकार होने से बचाया जा सकता है कार्डबोर्ड कला का यह पहलू न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूक करता है बल्कि कलाकारों को बहुत सी ऐसी कृतियां बनाने की भी चुनौती देता है ।कार्डबोर्ड को कला के रूप में इस्तेमाल करने के विभिन्न तरीके होते हैं इससे बच्चे अपने स्वयं का रोजगार भी कर सकते हैं गरीब एवं मध्यम परिवारों के बच्चों के लिए आजीविका कमाने का यह सबसे सस्ता साधन है।
मास्टर ट्रेनर भीम सिंह ने बताया कि कलाकार का दृष्टिकोण ऐसा होना चाहिए कि वह निर्जीव वस्तु को भी सजीव स्वरूप दे सके।
मास्टर ट्रेनर कंवलजीत कौर ने बताया कि उन्होंने कला शिक्षकों को मिट्टी जिससे कुम्हार घड़े बनाता है उस से ही मूर्तियां बनाने की शैली के बारे में बताया।
मास्टर ट्रेनर दीपा रानी ने बताया कि इस कार्यशाला के दौरान लिपिन कला को पहली बार सिखाया गया जिसका सभी ने भरपूर लाभ उठाया है उम्मीद है कि हरियाणा की इस पौराणिक कला को पुन: स्थापित करने में सभी कलाध्यापक अपना सहयोग देंगे।
मास्टर ट्रेनर डॉ अमित व धर्मवीर ने
पोस्टर मेकिंग व आयल पेस्टल रंगों के विभिन्न प्रयोगों के बारे में बताया। मास्टर ट्रेनर रविंदर कौर ने वाटर कलर्स के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न रंगों का प्रयोग कर हम प्राकृतिक नजारों को और भी खूबसूरत व दिलकश बना सकते हैं की देखने वाला अनुभव कर सके कि वह उसी स्थान पर उसका अनुभव कर रहा है ।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 6 के प्रधानाचार्य रजनीश सचदेवा, जेबीटी अध्यापक हकीकत व व्यवसायिक शिक्षक मनदीप,ललित कला प्रवक्ता अन्नू ,मोनिका और अजय के पूर्ण सहयोग के कारण की यह कार्यशाला निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम हो पाई है।
