
@ दक्ष दर्पण
आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष सुशील गुप्ता, के आदेशानुसार रविवार को यमुनानगर, अम्बाला और पंचकूला जिले में संगठन निर्माण की तैयारी के संबंध में शहजादपुर, नारायणगढ़ में मीटिंग की गई।
इस मीटिंग में श्री आदर्श पाल गुज्जर, श्री ओम प्रकाश गुज्जर , श्री गुरपाल सिंह जी और राहुल भारतीय गुप्ता शामिल हुए।
इस मीटिंग में क्रमशः 4 मुद्दों पर बातचीत हुई:
- उन सदस्यों की पहचान करना जो अभी भी पार्टी में हैं और जो पार्टी छोड़ चुके हैं।
- खाली पदों को भरना।
- आगामी नगर निगम चुनावों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की पहचान करना।
- उन पार्टी सदस्यों की पहचान करना जो दिल्ली चुनाव प्रचार में शामिल होंगे। ओमप्रकाश गुर्जर तथा राहुल भारतीय गुप्ता ने बताया कि
मीटिंग में ये फैसला लिया गया कि अदर्शपाल यमुनानगर जिला, श्री गुरपाल जी अम्बाला जिला व ओमप्रकाश गुज्जर और राहुल भारतीय गुप्ता पंचकूला जिला सम्भालेंगे और अपने अपने जिलों की विधानसभाओं में मीटिंग्स करके उन सदस्यों की पहचान करेंगे जो अभी भी पार्टी में हैं। 10 से 15 दिन में सभी सक्रिय सदस्यों को चिन्हित करने के बाद दोबारा से मीटिंग की जाएगी।
