
@दक्ष दर्पण
नई दिल्ली; इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा नई मुसीबत में फंस गए हैं। कुछ लोग उनका लैपटॉप मोबाइल और सर्वर हैक कर रहे है। उन पर क्रिप्टो करेंसी की वसूली का दबाव बनाया जा रहा है और धमकी दी जा रही है कि उनकी बात नहीं मानी तो वह उन्हें झूठी सूचनाओं आदि के दम पर बदनाम कर देंगे। उनकी छवि को धूमिल कर देंगे। पैत्रोदा ने ईमेल के माध्यम से सूचनाएं भेज कर लोगों को आगाह किया है और उनके नाम से आए आने वाले संदेश आदि से सावधान रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें इससे ढेर सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने स्पष्ट किया कि वह जल्दी ही अपने इस नेटवर्क को अपडेट करेंगे और इसे सुरक्षित करने के तरीकों पर काम करना चाहेंगे।
