
@दक्ष दर्पण
नई दिल्ली ।
आगामी वर्ष में भारत की जनता कश्मीर घाटी को देश के रेलवे नेटवर्क से जुड़ता देखने वाली है। भारतीय रेलवे ने जम्मू से श्रीनगर तक के जटिल और चुनौती पूर्ण रेलवे ट्रैक को सिरे चढ़ाने का काम लगभग पूरा कर लिया है। इसके लिए 5 जनवरी तक की समय सीमा रखी गई है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर कश्मीर घाटी में ट्रेन का सायरन बजाना शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री उस दिन दिल्ली से श्रीनगर को जाने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे इसी रूट पर एक राजधानी एक्सप्रेस और शुरू करने वाला है। यह ट्रेन भी नई दिल्ली से श्रीनगर के बीच चलेगी। दिल्ली श्रीनगर रेल मार्ग शुरू होने के बाद घाटी में पर्यटन में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि देखने को मिल सकती है। जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था लिए यह रेल सेवा निर्णायक भूमिका अदा कर सकती है।
