
@ दक्ष दर्पण समाचार सेवा
गुरुग्राम : 29 नवंबर । 2 फरवरी 2019 को थाना डीएलएफ फेज तीन गुरुग्राम में डीएलएफ फेस 3 में किराए पर रहने वाली करण कौर नामक युवती की हत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।
उक्त सूचना पर थाना डीएलएफ फेज 3 गुरुग्राम में की पुलिस टीम तुरन्त घटनास्थल पर पहुँच गई व पुलिस की फिंगरप्रिंट टीम व फॉरेन्सिक टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण करवाकर युवती के मृत शरीर को पुलिस कब्जा में लिया गया।मृतक के पिता ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बतलाया कि इसकी लड़की करण कौर को मई 2018 में धर्मेंद्र नामक एक लड़का शादी करने के लिए भगा ले गया था। इसकी लड़की का इसके पास फोन आया था जिस दौरान इसकी लड़की ने बताया था कि वह धर्मेंद्र के साथ गुरुग्राम में रह रही है तथा धर्मेंद्र उसके साथ मारपीट करता है। दिनांक 01.09.2019 को इसको सूचना मिली कि इसकी लड़की करण कौर मृत अवस्था में किराए के मकान में पड़ी है। इसकी लड़की के उसके पति ने हत्या की है। शिकायत पर थाना डीएलएफ फेस 3 गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया ।
अपराध शाखा सैक्टर-40, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए उक्त अभियोग में हत्या की वारदात को अन्जाम देने वाले आरोपी पति को शंकर चौक, गुरुग्राम के पास से काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है । आरोपी की पहचान धर्मेन्द्र पुत्र भगवानदास निवासी छारहौली, थाना सिरसगंज, जिला फिरोजाबाद, उत्तर-प्रदेश, उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई ।पुलिस पूछताछ में उक्त आरोपी पति ने बतलाया कि उसकी पत्नी से उसका झगड़ा रहता था व झगड़े के चलते वह उससे रंजिश रखने लग गया था और उसने 28/29.01.2019 की रात को सोती हुई अपनी पत्नी करण कौर को उसी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी व कमरे का दरवाजा बन्द करके वहाँ से भाग गया ।
उपरोक्त अभियोग में पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने उपरान्त अभियोग का अनुसन्धान गहनता से करते हुए आरोपी के खिलाफ सभी आवश्यक साक्ष्य व गवाह एकत्रित करके माननीय अदालत में पेश किए गए।गुरुग्राम पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग के सम्बन्ध में माननीय अदालत में दाखिल की गई चार्जशीट व पुलिस द्वारा एकत्रित किए गए साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर गुरुवार को अश्वनी कुमार, एडिशनल सेशन जज, गुरुग्राम की माननीय अदालत ने उपरोक्त अभियोग में फैसला सुनाते हुए उपरोक्त आरोपी को दोषी करार दिया गया। माननीय अदालत ने उक्त आरोपी को पास्को एक्ट के तहत उम्र कैद (कठोर कारावास) व 01 लाख रूपए जुर्माना तथा धारा 302 के तहत उम्र कैद (कठोर कारावास) व 01 लाख रूपए जुर्माने की सजा सुनाई।
