
@डीडी न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली।
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां टीम को 22 नवंबर से शुरू होने वाली 5 टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलनी । यह देखा गया है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मुकाबले आमतौर पर रोमांचक रहते हैं।इस बार भी दोनों टीमों के बीच में टक्कर की उम्मीद है।इस खास सीरीज का पहला मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा।वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल पर गौर करें तो यह सीरीज भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज हारने के बाद भारत के लिए करो या मरो की स्थिति बन गई है।
लेकिन इस सीरीज की शुरुआत से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यदि चर्चाओं पर यकीन करें तो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद भारतीय टीम का एक दिग्गज खिलाड़ी संन्यास का ऐलान कर सकता है। यह वह खिलाड़ी है जिसने कई बार अपने दम पर टीम इंडिया को कई महत्वपूर्ण मैच जिताए हैं।
भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल और अनुभवी स्पिनरों में से एक रविचंद्रन अश्विन ने पिछले एक दशक में अपनी गेंदबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम इंडिया को कई यादगार जीत दिलाई हैं. लेकिन अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि अश्विन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अश्विन का प्रदर्शन हमेशा उल्लेखनीय रहा है, लेकिन टीम इंडिया के साथ यह उनकी आखिरी सीरीज हो सकती है. हालांकि, अश्विन ने खुद अभी तक संन्यास को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। इस बात को समझा जा सकता है कि
अश्विन अब 38 साल के हो चुके हैं और टेस्ट क्रिकेट के लिए फिटनेस की मांगों को देखते हुए वह अपने करियर को अलविदा कह सकते हैं. भारतीय टीम में अब कई युवा स्पिनर अपनी जगह बना रहे हैं, जिससे यह दिग्गज खिलाड़ी अपने अनुभव के साथ नए खिलाड़ियों के लिए जगह छोड़ सकते हैं. बता दें कि, अश्विन ने 2011 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा और तब से उन्होंने अपनी गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाया. अश्विन ने 100 से अधिक टेस्ट मैचों में 500 से अधिक विकेट लिए हैं, जो उन्हें भारत के सबसे सफल स्पिनरों में से एक बनाता है. उन्होंने बल्ले से भी कई अहम पारियां खेली हैं.
अश्विन का क्रिकेट करियर
आर अश्विन के अंतर्राष्ट्रीय करियर की बात करें तो, उन्होंने 105 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2.84 के इकोनॉमी रेट से 536 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं, वनडे प्रारूप में उन्होंने 116 मुकाबलों में 156 विकेट झटके हैं. जबकि क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में उन्होंने 65 मैचों में 72 विकेट लिए हैं।
