
Daksh darpan नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की ब्लॉक से लेकर प्रदेश तक की कार्यकारिणी को भंग कर दी गई है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूरी प्रदेश इकाई, जिला अध्यक्षों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
