
जय श्री जाटव, कांग्रेस छोड़ गई।।
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
मुंबई
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को दो बड़े झटके लगे है। दीवाली के दिन कांग्रेस नेता रवि राजा बीजेपी में शामिल हो गए। मौजूदा कांग्रेस विधायक जयश्री जाधव एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गईं। कांग्रेस ने उन्हे टिकट नहीं दिया था।
मुंबई में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में बीएमसी (मुंबई नगर निगम) मे पूर्व विपक्ष के नेता रवि राजा बीजेपी में शामिल हुए। बीजेपी में शामिल होते ही रवि राजा को मुंबई बीजेपी का उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में गुरुवार सुबह जयश्री जाधव शिवसेना में शामिल हुईं। जयश्री को कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया था। हालांकि अब शिंदे की शिवसेना में जयश्री जाधव की एंट्री से कोल्हापुर शहर के राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। उन्हें सीएम शिंदे ने तुरंत शिवसेना उपनेता नियुक्त कर दिया है।
