
राकेश आर्य आईपीएस,
पंचकूला के नए पुलिस कमिश्नर
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।
हरियाणा सरकार ने प्रदेश में 36 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति कर प्रशासन में बड़ा फेरबदल करने की कोशिश की है। एडीजीपी से प्रमोट हुए अधिकारियों को नई पोस्टिंग देते हुए कई जिलों के एसपी और पुलिस कमिश्नर बदल दिए गए हैं। शिकायतों में फंसे जींद के एसपी सुमित कुमार को भी बदलकर रेलवे में नियुक्ति दी गई है। इसके अलावा सरकार ने पंचकूला गुरुग्राम झज्जर के पुलिस कमिश्नर भी बदल दिए हैं ।दिवाली से पहले के इस फेर बदल को दिवाली से ऐन पहले किया गया है। गंगाराम पूनिया आईपीएस करनाल के एसपी होंगे। वह पहले भी करनाल में एसपी रहे हैं। राजीव देशवाल यमुनानगर के नए एसपी होंगे। कुछ इंस्पेक्टर भी डीएसपी प्रमोट किए गए हैं। देखिए सूची।


