
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला।
सेक्टर 21 पंचकुला में रेजिडेंशल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा निवासियों के सहयोग से दिवाली उत्सव धूमधाम से मनाया गया । पिछले कई सालों से सेक्टर 21 में दिवाली उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता हैं ।रेजिडेंशल वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 21 की जनरल सेक्रेटरी श्रीमती प्रियंका पुनिया ने बताया कि पिछले कई सालों से सेक्टर निवासी इस तरह के दिवाली उत्सव का आयोजन कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि हर साल सेक्टर निवासी बड़े उल्लास से इस दिवाली उत्सव में भाग लेते है तथा आपस में मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद देते हैं ।इस अवसर पर सेक्टर के लिए 70 के आस पास घरों ने हिस्सा लिया ।इस अवसर पर बच्चों ने बहुत ही सुंदर सुंदर प्रस्तुतियां दीं ।बच्चों के डांस तथा गीत से सबका मन मोह लिया ।श्रीमती पुनिया ने बताया कि इस अवसर पर आशी हरियाणा के नवचेतना ने अपने स्टाल लगाये ।इन स्टाल्स में अंडरप्रिवल्ज द्वारा बनाये गये दीये तथा मोमबतियाँ बिक्री के लिए रखी ।इस सामाजिक भलाई के कार्य के लिए सेक्टर निवासियों ने जमकर दीयों की ख़रीददारी की ।रेडिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉक्टर मोहिन्दर कंबोज ने बताया कि इस तरह के आयोजन से समाज में सौहार्द तथा भाईचारे की भावना बढ़ती है ।इसी तरह हर साल होली तथा तीज का पर्व भी मनाया जाता है ।इस अवसर पर राजेंद्र अग्रवाल , पी के जोशी , संजीव मितल , विनोद जैन , कृष्ण मित्तल तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे ।
