
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।
जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के एडवोकेट दीक्षांत खेड़ा बहुजन समाज पार्टी की हरियाणा इकाई के सचिव नियुक्त किए गए हैं इसकी जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल तिगरा ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पार्टी हाई कमान की ने प्रदेश में संगठन की मजबूती के दृष्टिगत श्री खेड़ा को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
