
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़

कालका विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ओमप्रकाश गुर्जर ने कहा है कि यह केवल आम आदमी पार्टी है जो भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ने के लिए बनाई की गई है और जिसे आम आदमी की समस्याओं से वास्तव में कोई सरोकार है।
लंबे समय तक सत्ता में रहे राष्ट्रीय दलों के भ्रष्टाचार के दौर में अरविंद केजरीवाल ने नौकरी छोड़कर जन सेवा का रास्ता अपनाया और यह साबित करके दिखाया है कि उन्हें न केवल जनता की समस्याओं का ज्ञान है बल्कि वह उनका समाधान भी जानते हैं।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने शिक्षा चिकित्सा महिला कल्याण और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के अपने मूल मंत्र को दिल्ली और पंजाब में लागू करके दिखाया ।उसी का फल है कि अब हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी लोकप्रिय होती जा रही है और हरियाणा में अगली सरकार आम आदमी पार्टी के बिना नहीं बनेगी ।
उन्होंने कहा कि कालका में लूटने के मकसद को लेकर तो लोग आते रहे हैं किसी ने जन कल्याण की ओर थोड़ा सा भी ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा चुनाव में कुछ लोग माईनिंग के अपने धंधे को चमकाने की कोशिश में चुनाव जीतने की जुगत में लोगों को गुमराह करने में लगे हुए हैं ।
उन्होंने कहा कि कितने शर्म की बात है की कालका के लोग पानी भी खरीद कर पी रहे हैं ।जो सरकार पानी की व्यवस्था तक नहीं कर पाती उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि 1991 से उनकी रुचि कालका विधानसभा क्षेत्र में है। उन्होंने तत्कालीन विधायक पुरुषभान के साथ काम किया। ओमप्रकाश गुर्जर ने कहा कि समय आया तो यहां लूट मचाने वाले लोगों से सारा हिसाब लिया जाएगा। भाजपा की प्रत्याशी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि उन्हें अंबाला छोड़कर कालका आकर चुनाव लड़ने की क्या जरूरत पड़ी थी । यह स्वाभाविक है कि उन्होंने यदि काम किए होते तो अंबाला से ही चुनाव लड़ते।
ओमप्रकाश गुर्जर ने कहा कि वह उनका मकसद जनता की सेवा करना है ।चुनाव जीतना हारना भाग्य की चीज हैं ,लेकिन वह जनता के बीच में रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करने में कभी पीछे नहीं रहेंगे।
उन्होंने उपस्थित विधानसभा से वोट की अपील करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ही जनता का भला करने में सक्षम है इसलिए झाड़ू का निशान जो सबसे ऊपर अंकित है का बटन दबाकर इतिहास रचने का काम करें।
पिंजौर के शिव शक्ति कॉलोनी क्षेत्र में खेड़ा मंदिर हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अग्रणी महिला पुरुष शामिल हुए ।इस अवसर पर लोगों ने ओमप्रकाश गुर्जर को लड्डुओं से तोला और पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस सभा को पार्टी के कई और नेताओं ईश्वर सिंह, नरेश आर्य राधा रमन राजेंद्र कौर आदि ने भी संबोधित किया ।इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश घाटी वाला, पूर्व प्रत्याशी घनश्याम टगरा आदि भी उपस्थित थे।
