
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
कालका।
कालका से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ओमप्रकाश गुर्जर ने कहा है कि आम आदमी की समस्याओं का समाधान केवल आम आदमी पार्टी के पास है और आम आदमी ने भी इस बात को अच्छी तरह से समझ लिया है।

मौजूदा चुनाव में जनता आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की तैयारी में है। वह न किसी के दबाव में है न वह लालच में आने वाला है।
श्री गुर्जर आज सूरजपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे ।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने जनता की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए उन चीजों को प्राथमिकता दी जिनके लिए लोग सरकार पर निर्भर रहते हैं ।
अच्छी और मुफ्त शिक्षा, कारगर इलाज ,महिलाओं को सुविधा प्रदान करना आम आदमी पार्टी की प्राथमिकताएं है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कुछ धन्ना सेठ भी भाग्य आजमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि वह पैसा बांटने आए तो लेकर रख लेना है लेकिन वोट आम आदमी पार्टी के पक्ष में डालकर एक नया इतिहास रचना है वही इतिहास जो पंजाब में रचा गया। ओमप्रकाश गुर्जर ने कहा कि उनका का मकसद जनता की सेवा करना है ।वह जन सेवा के लिए हर तरह से तैयार हैं ।वह किसी के दबाव में आने वाले नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की महिलाओं के कल्याण के लिए जितनी योजनाएं बनी हैं उन्हें सार्थक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी की पांच गारंटियों का विशेष तौर पर उल्लेख किया और मौके पर गारंटी कार्ड उपलब्ध कराए गए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा और हर महीने₹1000 सहायता के रूप में देने की आम आदमी पार्टी की योजना को पूरे देश में सराहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी को चुनाव में भारी जन समर्थन मिल रहा है और सहयोग के लिए वह जन सामान्य के धन्यवादी हैं। उन्होंने पार्टी के लिए दिन-रात काम कर रहे कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ाया और उनका विशेष तौर पर धन्यवाद किया।
इस कार्यक्रम में इस क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए सभा को पार्टी के अन्य कई नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पार्टी के स्थानीय नेता वेद प्रकाश घाटी वाला,पूर्व प्रत्याशी घनश्याम टगरा ईश्वर सिंह आदि भी मौजूद थे।
