
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
कालका।
कालका विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने कालका पिंजौर के साथ रायपुर रानी और मोरनी में भी अपने चुनाव कार्यालय खोल दिए हैं। बुधवार को पंजाब में संगरूर की आम आदमी पार्टी की विधायक नरेंद्र कौर ने पहले रायपुर रानी में त्रिलोकपुर रोड पर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया उसके बाद मोरनी में के कार्यालय का उद्घाटन किया । विधायक नरेंद्र कौर ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और मतदाता अपनी अलग पहचान रखते हैं और वह किसी दबाव और लालच में कभी नहीं आते। इसलिए कालका विधानसभा क्षेत्र में भी आम आदमी पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी ।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब की भगवंत मान सरकार के विकास और कल्याणकारियों कार्यों का असर हरियाणा में भी देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी लोग चाहते हैं कि उन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य की ऐसी ही सुविधा मिले जैसी दिल्ली और पंजाब में मिल रही है।
कालका से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ओमप्रकाश गुर्जर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कालका हल्के में आम आदमी पार्टी का कार्य कर्ता और मतदाता बहुत मजबूत स्थिति में है और चुनाव में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन चौकाने वाला होगा। उन्होंने कहा कि शहर हो या गांव या बस्ती सब जगह आम आदमी पार्टी की समर्थकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और कार्यकर्ता किसी दबाव या लालच में काम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का अपना कैडर है। इस अवसर पर वेद प्रकाश घाटी वाला राजेश चौहान ओम प्रकाश गुर्जर सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
