
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़
करनाल जिलेके इंद्री विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार कश्यप ने कश्यप समाज के कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया जिसमें लोगों ने एकता का संदेश दिया।
मंच संचालन कर्मबीर कश्यप ने किया। रामकुमार कश्यप ने कहा कि उनके समाज के कार्यकर्ताओ ने बैठक का आयोजन किया है। भाजपा हाईकमान उन्हें दोबारा चुनाव लडऩे का मौका दिया है। उनका प्रयास रहा है कि हलका इंद्री में विकास के ज्यादा से ज्यादा काम हों। उन्होंने पूरा मान सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने 50 साल अपने समाज की सेवा की है। बहुत समय पहले वह साइकिल पर समाज के बीच जाते थे और आज समाज जागरुक है। समाज के लोगों को सभी जानकारियों, रिश्तेदारियों आदि सभी जगहों पर संपर्क कर सहयोग मांगना है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों ने पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है। भाजपा ने समाज के व्यक्ति को टिकट देकर सम्मान दिया। पार्टी से नाराज लोगों को मनाने का वरिष्ठ नेता प्रयास में लगे हैं। कुरुक्षेत्र में अभिनंदन रैली होने जा रही है जिसमें हलका से भी हजारों कार्यकर्ता पहुंचकर वरिष्ठ नेताओं के विचार सुनेंगे।
इस मौके पर समय सिंह प्रधान, दरियाव सिंह, निर्मल, जगदीश, रणधीर सिंह, रामकुमार, कृष्ण देव आदि मौजूद रहे।
