
डीपी वर्मा
डीडी न्यूज नेटवर्क।
नई दिल्ली।
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा विधानसभा के टिकटों के फैसले के मामले में अभी कोई सूची जारी नहीं कर पाई है ।यह भी तय नहीं हो पाया है कि चुनाव में भी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कितना हस्तक्षेप रहेगा ।अब शायद यह फैसला भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही करना होगा कि हरियाणा का चुनाव पार्टी संगठन लड़ेगा या पहले की तरह मनोहर लाल और उनकी टीम। एक बात जरूर है कि अब भाजपा की टिकट काफी सोच विचार और मंथन के बाद ही दी जाएगी ।मनोहर लाल को भी अपनी पसंद के उम्मीदवारों के पक्ष में तथ्यपूर्ण वकालत करनी होगी। दो बार या इससे अधिक चुनाव हार चुके उम्मीद्वार फिर से चुनाव लड़ पाएंगे या नहीं यह फैसला भी किया जाना है। नए प्रदेश अध्यक्ष और नए मुख्यमंत्री रबर स्टैंप की तरह काम करेंगे या उनकी भी किसी पसंद पर विचार किया जाएगा यह भी 3 सितंबर को ही तय होने वाला है ।लेकिन एक बात जरूर है कि पार्टी हरियाणा के मामले में सच्चाई जान चुकी है। नेताओं को पता चल चुका है कि पार्टी की स्थिति बहुत मजबूत नहीं है। इनकम्बैसी फैक्टर काम कर रहा है इसलिए कुछ विधायकों मंत्रियों के हल्के भी बदलने पड़ सकते हैं। इसलिए टिकट वितरण गफलत से नहीं हो पाएगा परंतु अहीरवाल में राव इंद्रजीत सिंह काफी निर्णायक साबित हो सकते हैं। पार्टी कुछ विधायकों पूर्व विधायकों के हल्के भी बदल सकती है ।
अंतिम फैसला प्रधानमंत्री की हाजिरी में होना है इसलिए यह बैठक बहुत महत्वपूर्ण होने जा रही है।
लोग यह जानना चाहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी 1 सितंबर को भाजपा में शामिल हुए दूसरे दलों के नेताओं विधायकों को भी टिकट देगी या नहीं।इस बैठक में पार्टी की एक महत्वपूर्ण समिति के सभी सदस्य मतलब प्रधानमंत्री के अलावा अमित शाह, जेपी नड्डा, मनोहर लाल, प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी विप्लव देव, मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली आदि शामिल होंगे।
कई सवाल है।
अंबाला की मेयर शक्ति शर्मा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई है। इसका कोई मतलब जरूर है। यह भी कि वह भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ सकती है यह भी कि उन्होंने अंबाला शहर से चुनाव लड़ा तो मौजूदा विधायक और राज्य मंत्री असीम गोयल का क्या होगा। वह संगठन में काम करेंगे या उन्हें पंचकूला से चुनाव भी लड़ाया जा सकता है। इसके अलावा यह भी सवाल है कि क्या शक्ति शर्मा को अंबाला शहर की बजाय कालका से भी चुनाव लड़ाया जा सकता है। शक्ति रानी पहले भी कालका से चुनाव लड़ चुकी हैं। भारतीय जनता पार्टी के लिए अब राज्य में कई ऐसे विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों का फैसला निर्णायक होने जा रहा है जहां से भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीत भी सकती है ।इनमें करनाल, पानीपत शहर ,समालखा, गन्नौर, गोहाना, राई, सोनीपत, बहादुरगढ़, चरखी दादरी, बाढडा, सफीदों ,बरवाला, फतेहाबाद, भिवानी , हांसी, हिसार,रानियां, पिहोवा, कलायत और गुहला चीका आदि शामिल है।
