
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
कालका 28 अगस्त
कालका विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की टिकट के दावेदार और वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश गुर्जर कालका में जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। उन्हें पार्टी के समर्थकों और कालका विधानसभा क्षेत्र के अग्रणी नागरिकों का पूरा समर्थन मिल रहा है। श्री गुर्जर से उनके पिंजौर स्थित कार्यालय में आकर मिलने का सिलसिला जारी है।
श्री गुर्जर ने आज संवाददाताओं को बताया कि कालका क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में आम आदमी पार्टी में शामिल होने का संकल्प लेते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों में विश्वास व्यक्त किया और आगामी चुनाव में बढ़कर भाग लेने का आश्वासन दिया। आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले इन नेताओं में प्रवीण कुमार, अशोक प्रधान ,ऋषभ प्रधान धना राम सुरजीत सिंह कृष्णा पारस राज लाडी करण आदि शामिल हैं।
श्री गुर्जर ने बताया कि कालका क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के समर्थकों की संख्या लगाकर बढ़ रही है इससे पार्टी नेतृत्व उत्साहित है। श्री गुर्जर ने बताया कि पिंजौर में कार्यालय आरंभ होने के बाद उनका जन संपर्क अभियान जोर-जोर से चल रहा है। उन्होंने बताया कि वह हलके में रायतन, दून , रायपुर रानी मोरनी तथा कालका पिंजौर का दौरा पूरा कर चुके हैं।
इस अवसर पर वेद प्रकाश घाटी वाला, आम आदमी पार्टी के नेता पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा और उनकी टीम के सदस्य भी उपस्थित थे।
