दक्ष दर्पण समाचार सेवा
कालका
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता हरियाणा प्रदेश जॉइनिंग कमेटी के चेयरमैन तथा कालका विधानसभा क्षेत्र से पार्टी की टिकट के दावेदार ओमप्रकाश गुज्जर ने कहा है कि यह विधानसभा क्षेत्र हरियाणा का सबसे उपेक्षित और पिछड़ा विधानसभा क्षेत्र है जहां लोगों को पानी भी मोल लेकर पीना पड़ रहा है। कानून व्यवस्था चरमरा गई है। कुछ नेताओं ने अपने स्वार्थ में यहां पर भाईचारे को खराब करने का भी काम किया है। यहां चहुंमुखी विकास की सख्त जरूरत है। नेताओं ने यहां के शरीफ और मेहनती लोगों के हितों की ओर ध्यान न दे इसे वोट बैंक के रूप में प्रयुक्त किया विकास की ओर ध्यान की नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्र, अर्ध पर्वतीय क्षेत्र और राजधानी से सटे इस हलके में औद्योगिक विकास और पर्यटन की असीम संभावनाएं होते हुए भी किसी भी मुख्यमंत्री ने इस और ध्यान नहीं दिया। भाजपा सरकार का इस क्षेत्र में सैक्सन 7 ए लगाने का बेहुदा फैसला एक चुनावी मुद्दा बन गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कालका के विकास को लेकर कृत संकल्प है और हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर कालका को विकास के मामले में प्राथमिकता दी जाएगी। श्री गुर्जर ने कहा कि सरकारी नौकरियों के मामले में भी कालका क्षेत्र की बुरी तरह उपेक्षा हुई है। कालका हरियाणा का पहला और एकमात्र ऐसा सब डिवीजन है जिसमें मिनी सचिवालय तक नहीं बन पाया है ।सरकारी कार्यों के लिए लोगों को दर-दर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। हरियाणा के सभी उपमंडलों में रेलवे के ऊपरगामी पुल 5 से 10 साल पहले बन चुके हैं ,कालका में पिंजौर में सबसे बाद में अभी बनाया गया था उसकी सड़क बनते ही टूट भी गई।
उन्होंने कहा कि पिंजौर में 2009 में कांग्रेस की सरकार के समय बद्दी नालागढ़ बाईपास मंजूर हुआ था लेकिन मौजूदा सरकार अपने 10 साल के कार्यकाल में रेलवे क्रॉसिंग के लिए एक रेलवे अंडर पास तक नहीं बनवा पाई जो अब तक पूरा नहीं हो पाया है।उस क्षेत्र में मजबूरी में वाहन आ जा रहे हैं। चालकों को तरह-तरह के जोखिमों से दो चार होना पड़ रहा है। दुर्घटनाएं हो रही है। आम आदमी पार्टी नेता ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कालका हलके के लोfग कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाने को आमादा है। लोग मतदान की तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हल्के में जनसंपर्क के दौरान उन्हें यह यकीन हो गया है कि जनता ने आम आदमी पार्टी को भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के रूप में चुन लिया है और कालका में ही नहीं हरियाणा में चुनाव में चौकाने वाले परिणाम सामने आएंगे। आम आदमी पार्टी के बिना हरियाणा में सरकार बनना संभव नहीं है।
