
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा रहे मौजूद
जन्माष्टमी के दिन हुआ था अरविंद केजरीवाल का जन्म, भगवान ने उन्हें बड़े मकसद के लिए भेजा: डॉ. संदीप पाठक
“आप” कार्यकर्ताओं ने विकसित हरियाणा के सपने को साकार करने के लिए प्रण लिया: डॉ. संदीप पाठक
जब भाजपा विफलताओं को बता रही थी तब केजरीवाल ने भारत को विकसित देश बनाने का रोडमैप बताया : डॉ. संदीप पाठक
आम आदमी पार्टी घर घर जाकर बीजेपी के भ्रष्टाचार की पोल खोलने का काम कर रही: डॉ. संदीप पाठक
90 विधानसभाओं के हर विधानसभा के चार-चार ब्लॉक बनाकर 360 प्रभारियों नियुक्ति की गई: डॉ. संदीप पाठक
मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे, जैसे दिल्ली और पंजाब में बदलाव किया, वैसे ही हरियाणा में भी बदलाव करेंगे: डॉ. संदीप पाठक
सभी 90 सीटों पर जनता से गठबंधन कर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने का काम करेंगे: डॉ. सुशील गुप्ता
सभी पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने चुनावों को लेकर कमर कसी: अनुराग ढांडा
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
सिवानी/ भिवानी, 16 अगस्त

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा की मौजूदगी में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन मनाया। इस दौरान प्रदेश भर से पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए मेहनत करने का प्रण लिया। डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि पूरी दुनिया अरविंद केजरीवाल की तरफ देख रही है। उनको षड्यंत्र कर जेल में डाला गया है। अरविंद केजरीवाल जल्द ही जेल से बाहर आएंगे और हरियाणा में प्रचार शुरू करेंगे। उनका जन्म जन्माष्टमी दिन हुआ था, भगवान उनसे कोई बड़ा कार्य करवाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा ने चुनाव की घोषणा हो चुकी है। हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों को मौका दिया, लेकिन उन्हें बदले में सिर्फ धोखा मिला। इस बार हरियाणा की जनता अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को मौका देगी। अगर आप ईमानदारी से काम करते हो तो ईश्वर आपकी मदद जरूर करते हैं। आम आदमी पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। हम पूरी तरह से तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा में बदलाव का आगाज करेंगे। साढ़े नौ साल यहां खट्टर साहब मुख्यमंत्री थे, बीजेपी ने उन्हें बदल दिया। बीजेपी के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह केवल घोषणा मंत्री बनकर रह गए हैं। आम आदमी पार्टी घर घर जाकर बीजेपी के भ्रष्टाचार की पोल खोलने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली और पंजाब के लिए कामों के दम पर वोट मांग रहे हैं। हम दूसरी पार्टियों को अपने काम के लिए वोट मांगने की चुनौती देते हैं। एक तरफ पंजाब का बॉर्डर है, एक तरफ पंजाब का बॉर्डर है। दोनों जगह जनता आम आदमी पार्टी के कामों को देख रही है। अरविंद केजरीवाल की नीतियों से लोग प्रभावित हैं। इस बार हरियाणा में बदलाव होने वाला है।

उन्होंने कहा कि आज 90 विधानसभाओं के हर विधानसभा के चार-चार ब्लॉक बनाकर 360 प्रभारियों नियुक्ति की गई है। पंजाब के विधायकों को बुलाकर उनकी ड्यूटी लगाई गई है, वहीं हरियाणा के जिला अध्यक्षों की मीटिंग ली है।
उन्होंने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल जी का जन्मदिन है, आज ही हरियाणा के चुनाव की घोषणा हुई, आम आदमी पार्टी का जनता से गठबंधन है, 90 सीटों पर मजबूती से कार्य कर रहे हैं, अभी 45 जनसभाएं हमने की। आम आदमी पार्टी परिवार जोड़ो अभियान भी का चला रही है। मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे, जैसे दिल्ली और पंजाब में बदलाव किया, वैसे ही हरियाणा में भी बदलाव करेंगे।
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी सभी 90 विधानसभाओं में तैयारी कर रही है। हर बूथ पर मजबूती से पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन के दिन ही चुनावों की घोषणा हुई और हमारी तैयारी बैठक आयोजित की गई। सभी 90 सीटों पर जनता से गठबंधन कर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने का काम करेंगे।
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। आज का दिन हमारे लिए शुभ है, आज ही चुनावों की घोषणा हुई है। अरविंद केजरीवाल के जन्मस्थान सिवानी में आज विधानसभा चुनावों को तैयारी को लेकर बैठक हुई। इसमें पूरे प्रदेश से पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। आम आदमी पार्टी का हरेक कार्यकर्ता प्रदेश के हरेक गांव और बूथ पर तैयार है। सभी पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने चुनावों को लेकर कमर कस ली है।
