
प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुशील गुप्ता के साथ ओमप्रकाश गुर्जर।
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpandaily@gmail.com
कालका ।
कालका विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के समर्थकों के लिए 16 अगस्त का दिन खास होने जा रहा है ।वह इसलिए की यह पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्म दिन है। केजरीवाल के जन्मदिन को खास बनाने के लिए पार्टी के नेता ओमप्रकाश गुर्जर ने अपने विधानसभा क्षेत्र कालका के लिए पिंजौर में अपने राजनीतिक कार्यालय का उद्घाटन करने का फैसला लिया है। खास बात यह भी है कि कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता करने आ रहे हैं। खास बात यह भी है कि श्री केजरीवाल के जन्मदिन पर कार्यालय की शुरुआत उस विधानसभा क्षेत्र से हो रही है जहां सेे हरियाणा की विधानसभा हलकों की गिनती शुरू होती है । लिखा जाता है कि हरियाणा विधानसभा संख्या 1 कालका।
ओमप्रकाश गुर्जर ने बताया कि यह कार्यालय पिंजौर में ओल्ड शिमला रोड रेलवे अंडर ब्रिज के पास ओल्ड धर्मपुर रोड पर स्थित है। कार्यक्रम की शुरुआत 10:00 बजे हवन से होगी। उसके बाद श्री केजरीवाल के जन्मदिन के उपलक्ष में केट काटा जाएगा। कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद 11:15 बजे नाश्ते की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री गुप्ता मीडियाकर्मियों से भी बातचीत करेंगे। ओमप्रकाश गुर्जर पार्टी की हरियाणा इकाई में प्रथम पंक्ति के नेताओं में गिने जाते हैं और इस समय आम आदमी पार्टी की हरियाणा प्रदेश जॉइनिंग कमेटी के चेयरमैन है। उन्हें लंबा राजनीतिक अनुभव है। ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें कालका विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाने की योजना भी बना सकती है।
आम आदमी पार्टी ने जहां प्रदेश की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है वहीं पार्टी का थिंक टैंक पंजाब के सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्रों पर विशेष फोकस करके चल रही है। इनमें कालका भी एक है। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने कालका नगर परिषद के चुनाव के अलावा लोकसभा के हाल के चुनाव में कल का क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करने का काम किया है।राजनीति में रुचि रखने वाले लोगों को याद दिलाने कि जून 2022 में जब नवगठित कल का नगर परिषद का चुनाव हुआ तो भाजपा के उम्मीदवार कृष्ण लाल लांबा 6421 मतों से जीते उन्हें 200829 वोट मिले ।कांग्रेस की नेत्री पवन कुमारी शर्मा को 14348 मत मिले थे ।ऐसे में कालका में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार घनश्याम टगरा ने 7895 मत बटोर कर और तीसरे स्थान पर आकर सबको चौंका दिया था। उस समय भी पार्टी ने परिस्थितियों को देखते हुए गुर्जर उम्मीदवार के रूप में घनश्याम टगरा को मैदान में उतारा था।

कालका को गेटवे आफ हरियाणा भी कहा जाता है।
