धनेश विद्यार्थी,
दक्ष दर्पण समाचार सेवा रेवाड़ी।
शहर के राव तुलाराम पार्क में डाले जा रहे से कूड़े से लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासियों ने अपनी समस्या विधायक चिरंजीव राव को सुनाई। इसके बाद विधायक चिरंजीव मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी।
लोगों ने बताया कि राव तुलाराम पार्क के पास अस्थाई डंपिंग यार्ड बना दिया है, जहां पर रोजाना कूड़ा डाला जा रहा है और जिसके चलते नाले का पानी भी वहीं खड़ा हो जाता है और आस पास के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। कई लोग बीमारी से ग्रस्त हो गए हैं। समस्या सुनने के बाद विधायक चिरंजीव राव ने समस्या का समाधान जल्द आश्वासन दिया और वहीं से सीधे उपायुक्त के सामने लोगों की समस्या से अवगत कराया।
जिला उपायुक्त ने भी समस्या का समाधान जल्द कराने को कहा।
इसके अलावा विधायक चिरंजीव राव ने मसानी बराज की समस्या से भी जिला उपायुक्त को अवगत कराया। विधायक चिरंजीव राव ने जिला उपायुक्त को बताया कि पिछले दिनों उन्होंने मसानी बराज का दौरा भी किया था। हाल ही में वहां पर बांध के टूटने की वजह से भारी मात्रा में पानी खलियावास और आसपास के गांव में पानी भर रहा है। इस पर जिला उपायुक्त ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए वहां पर बांध से आ रहे पानी को रूकवाया।
विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि अभी तो दूषित पानी रूक गया है लेकिन इसका स्थाई समाधान करवाया जाए और स्थाई समाधान यही है कि इस पानी को ड्रेन नंबर 8 से जोड़ा जाए। इसके अलावा जब तक ड्रेन नंबर 8 में नही जोडा जाता है तो कम से कम एसटीपी से पानी गंदा न आए। वहां से आने वाले पानी को ट्रीट किया जाए ताकि ग्रामीणों की इस समस्या का समाधान हो सके।

लोगों की बात सुनते विधायक चिरंजीव।
