
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला।

आज हरियाली तीज के उपलक्ष्य में पंचकुला के नाडा गाँव स्तिथ आसमान फाउंडेशन लाइब्रेरी तथा स्किल डेवलपमेंट सेंटर में तीज़ उत्सव का आयोजन किया गया । इस अवसर पर सिलाई सीखने वाली 100 से अधिक महिलाओं में भाग लिया ।

झुग्गियों में रहने वाली ये महिलाएँ तीन महीने से सिलाई का कोर्स कर रही हैं ।इस अवसर पर मेहंदी कम्पटीशन रखा गया जिसमे पूजा प्रथम तथा सोनाली द्वितीय रही । ख़ुशी और महक ने इस आयोजन की तैयारी की । स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत आसमान फाउंडेशन बच्चों को इवेंट मैनेजमेंट की सीख तथा मौक़ा भी देता है ।

इस अवसर पर डांस कम्पटीशन भी रखा गया जिसमे प्रियंका प्रथम रही । महिलाओं ने खूब गेम खेले, डांस किया । प्रांतीय अध्यक्षा प्रियंका पुनिया ने सभी को पुरुस्कार तथा सर्टिफिकेट वितरित किए । प्रियंका पुनिया ने बताया कि समाज के हर वर्ग की हर महिला को त्योहार मनाने तथा अपने हिस्से की ख़ुशी को महसूस करने का अधिकार है ।


इसी भावना के साथ आसमान फाउंडेशन अंडरप्रिविल्ज्ड महिलाओं के साथ हर त्योहार मानता है । आसमान फाउंडेशन से इस अवसर पर वीडियो जोकी तथा अभिनेत्री अमन ,दीपाली , मुनीश पुंडीर भी उपस्थित रहे ।
