दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़
कांग्रेस के नेता और करनाल जिला कांग्रेस के संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा है कि
पेरिस ओलम्पिक में देश का गौरव बढ़ाने वाली भारतीय रेश्लर विनेश फोगाट जिसको फाइनल कुश्ती से पहले ही खेल से बाहर कर दिया गया है इसको लेकर पुरे देश में रोष है। इसपर सभी सामाजिक और राजनीतिक संगठनों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है वंही करनाल कांग्रेस कमेटी के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने विनेश फोगाट को राजयसभा भेजने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पहलवानो के धरने के दौरान पहलवान विनेश फोगाट और उसके साथियो ने बहुत सी यातनाये सही है सत्ता में बैठी नरेंद्र मोदी सरकार ने पहलवान बेटियों पर जुल्म किये है उनको सड़को पर घसीटा है। केंद्र कि मोदी सरकार और हरियाणा प्रदेश कि सरकार को अगर शर्म है तो इन बेटियों से माफ़ी मांग कर इन बेटियों का मान बढ़ाये और विनेश फोगाट जिसने पेरिस ओलम्पिक में लगातार तीन मैच जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है उसे किस साजिश के तहत बाहर किया गया है भारत सरकार इसकी जाँच करवाए। इसी के साथ प्रदेश में खाली राजयसभा सीट पर विनेश फोगाट को निर्विरोध राजयसभा भेजा जाना चाहिए। क्योकि खेल प्रेमी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ियों का मनोबल हमेशा बढ़ाया है जिससे आज हरियाणा के खिलाडी अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ा रहे है। हरियाणा के खिलाडी इसी गति से आगे बढ़ते रहे इसके लिए विनेश फोगाट को राजयसभा भेज खिलाड़ियों के टूटे हुए आत्मविश्वास को मजबूत करने के लिए यह महत्व पूर्ण कदम उठाना चाहिए।

