
फतह सिंह उजाला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
गुरुग्राम 05 अगस्त। 16. जून 2021 को पुलिस कन्ट्रोल रुम, गुरुग्राम से थाना पटौदी, गुरुग्राम में एक सूचना गांव खलीलपुर में गोली चलने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई थी। इस सूचना पर थाना पटौदी, गुरुग्राम की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर पुलिस टीम को ज्ञात हुआ कि गोली मारने की वारदात में घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
सूचना पाकर पुलिस टीम ट्रामा सैन्टर, रेवाङी पहुचीं जहां पर गोली लगने के कारण 04 वर्षीय बच्चे भव्य की मृत्यु होना पाया, पुलिस टीम ने आगामी कार्यवाही करते हुए गोली लगने के कारण ईलाज के लिए मातरिका हस्पताल में दाखिल प्रवीन कुमार के पास पहूंची तो डाक्टरों द्वारा पीङित को ब्यान ना देने के काबिल बताया। इसी दौरान घायल युवक की पत्नी भारती निवासी गाँव खलीलपुर, जिला गुरुग्राम ने पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया 16 जून 2021 को समय करीब सांय 07.30 बजे अपने घर पर ही अपने 04 साल के बेटे भव्य को पढा रही थी और घर का मेन दरवाजा खुला हुआ था। तभी 04 लङके 02 मोटरसाईकिलों पर सवार होकर आए और इसके घर के गेट के पास खङे होकर इसके 04 वर्षीय बेटे को गोली मारी और फायर करते हुए वहां से मोटरसाईकिल पर सवार होकर भाग गए। तभी कुछ देर में ही इसका पति प्रवीन कुमार खून में लथपथ घर आया। जिसने बताया कि यह पुरानी हवेली में बैठा तो जहां पर नवीन उर्फ कैंची, हरिश उर्फ बामण, परमजीत उर्फ सुसु व यमन उर्फ बैंया ने गोली मार दी। इसके बाद इसका ज्येठ कमल इसके पति व बेटे को ईलाज के लिए रेवाङी ट्रामा सैन्टर ले आए जहां पर डाक्टरों ने इसके बेटे को मृत घोषित कर दिया व इसके पति प्रवीन को ईलाज के लिए मतरिका होस्पिटल में दाखिल करवा दिया।
इस शिकायत पर थाना पटौदी, गुरुग्राम में धारा 302, 307, 34 भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित किया गया था। अभियोग में गुरुग्राम पुलिस टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए अभियोग की वारदात को अन्जाम देने वाले 01 नाबालिक सहित 04 आरोपियों को वारदात के कुछ घंटों बाद ही 17 जून.2021 को गाँव जाट सायरावास, रेवाङी के खेतों में से काबू करने में बङी सफलता हासिल की थी। आरोपियों की पहचान नवीन उर्फ कैंची निवासी गाँव जाट जिला रेवाङी, हरिश उर्फ बामण निवासी गाँव जाट जिला रेवाङी, यमन उर्फ बैया पुत्र सुरेश निवासी गाँव जाट जिला रेवाङी के रूप में हुई थी। पुलिस टीम द्वारा आगामी कार्यवाही करते हुए वारदात को अंजाम देने की योजना में शामिल रहे उपरोक्त आरोपियों के 01 अन्य साथी आरोपी को 18 जून.2021 को बस स्टैंड पटौदी के पास से काबू करने में सफलता हासिल की थी। आरोपी की पहचान परमजीत उर्फ शिसू निवासी गाँव जाट सायरवास, जिला रेवाड़ी के रूप में हुई थी।
आरोपियों से प्रारम्भिक पुलिस पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ था कि उक्त अभियोग में पीड़ित प्रवीन कुमार का उक्त आरोपी हरीश के साथ कुछ दिन पहले शराब पीकर झगड़ा हो गया। जिस झगड़े की रंजिश रखते हुए आरोपी ने अपने उक्त साथियों व 01 अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रवीन कुमार की हत्या करने की योजना बनाई। योजनानुसार हरीश अपने उपरोक्त साथियों के साथ आया और उपरोक्त अभियोग की वारदात को अन्जाम दिया।पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से गहनता से पूछताछ करते हुए *उपरोक्त अभियोग की वारदात को अन्जाम देने में प्रयोग की गई 02 मोटरसाईकिलें, 01 पिस्टल, 02 देशी कट्टा, 05 जिन्दा कारतूस व 01 डैड कारतूस आरोपियों की निशानदेही पर आरोपियों के कब्जा से बरामद किए गए थे। गुरुग्राम पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने उपरांत मामले की तफ्तीश बहुत ही गहनता से की थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सभी आवश्यक साक्ष्य व गवाह एकत्रित किए थे जिन्हें माननीय अदालत में पेश किया था। गुरुग्राम पुलिस ने उपरोक्त अभियोग में उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई थी।
सोमवार को उपरोक्त अभियोग में सुनील कुमार दीवान एडिशनल सेशन जज की अदालत ने फैसला सुनाते हुए पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा दिए गए साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर माननीय अदालत द्वारा उपरोक्त आरोपियों को दोषी करार दिया गया। माननीय अदालत ने उक्त आरोपियों नवीन, हरीश,परमजीत व यमन को धारा 302 के तहत उम्र कैद ( कठोर कारावास)व 50/50 हजार रुपए जुर्माने की सजा, धारा 307 के तहत 10 वर्ष कैद व 25/25 हजार रुपए जुर्माने की सजा, धारा 120बी के तहत उम्र कैद (कठोर कारावास) व 50/50 हजार रुपए जुर्माने की सजा, धारा 148 के तहत 03 वर्ष कैद व 05/05 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। इसके अतिरिक्त आरोपी नवीन व हरीश को धारा 25 शस्त्र अधिनियम के तहत 07 वर्ष की कैद व 25/25 हजार रुपए जुर्माने की सजा, धारा 27 शस्त्र अधिनियम के तहत 07 वर्ष की कैद व 25/25 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई। नाबालिक आरोपी को धारा 307 के तहत 10 वर्ष की कैद में 25 हजार रुपए जुर्माने की सजा, धारा 120बी के तहत 10 वर्ष का व 25 हजार रुपए जुर्माने की सजा तथा धारा 148 के तहत 1 वर्ष कैद व 05 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
