
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला : भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन ट्राईसिटी चंडीगढ़ ने धरती के प्रथम राजा महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती गौरीशंकर मंदिर पिंजौर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। श्री गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समारोह का शुभारंभ बच्चों से महाराज दक्ष प्रजापति जी की प्रतिमा के आगे दीपक जलाकर किया गया। मंच का संचालन प्रजापति सुरिन्दर ऊबा ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के पोते संजय सिंह प्रजापति जी पधारे। इस अवसर पर श्री जय सिंह वर्मा, प्रजापति प्रवीण विरोधीया तथा जोगिंदर सिंह ने देश के शहीदों को नमन करते हुए और संगठन के द्वारा किए गए कार्य के बारे में अवगत करवाते हुए तथा अपने अनुभव के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में प्रजापति सभा, पिंजौर के प्रधान लज्जाराम जी ने बताया कि समाज के विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करना बेहद जरूरी है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक रहें। समाज में फैली हुई कुर्तियों को दूर किया जा सके। ट्राई सिटी के प्रधान श्री दिलबाग़ प्रजापति ने कहा कि बच्चों को शिक्षा जरूर दिलाएं जिससे बच्चे समाज में जो अंधकार फैला हुआ है उसे शिक्षित होकर दूर कर सके एवं समाज को एक नई दिशा प्रदान करें। ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन करने से प्रजापति समाज में सामंजस्य और एकता भी बनी रहेगी। अंत में जसवंत सरपंच ने सभी का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समारोह के समापन के दौरान सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

गुरु दक्ष प्रजापति की जयंती समारोह में रवि कुमार, विनोद, काशीराम, अजेश कुमार, प्रधान पंचकुला, बीपीएचओ ट्राईसिटी प्रधान दिलबाग सिंह, मोनू अधवारिया, जीरकपुर प्रजापति सभा के प्रधान राम सिंह, नन्नूमल, सोनू, संजय, मोनू, सतबीर और समस्त प्रजापति समाज के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
