
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़ ।
हरियाणा में बहुजन समाज पार्टी के एक या दो विधायक कई बार जीत कर आते रहे हैं लेकिन मौजूदा विधानसभा में बसपा का कोई विधायक नहीं है। सांसद होने की बात करें तो 1998 में केवल एक बार अंबाला संसदीय लोकसभा क्षेत्र से अमन कुमार नागरा बसपा के सांसद चुने गए थे। अंबाला लोकसभा क्षेत्र में ही पहले छछरौली अब जगाधरी ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं जहां बसपा के विधायक बनते रहे हैं। 1998 में बसपा का इंडियन नेशनल लोकदल तत्कालीन हलोदरा से गठबंधन के कारण पार्टी को अपना सांसद बनने का अवसर मिला था ।अब यमुनानगर और जगाधरी दो विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां दोनों दलों का एक-एक विधायक जीतकर आ सकता है यमुनानगर में इंडियन नेशनल लोकदल के संभावित उम्मीदवार दिलबाग सिंह 2009 में विधायक रहे हैं। अब बसपा से गठबंधन के बाद चुनाव में जहां उनकी स्थिति और मजबूत हो सकती है वही जगाधरी में जहां बसपा का चुनाव लडऩा तय है ,से पूर्व चेयरमैन दर्शन खेड़ा को उम्मीदवार बनाना भी तय है। मतलब बसपा द्वारा दर्शन खेड़ा उम्मीदवार बनाए जा सकते हैं। वह इस क्षेत्र के मजबूत उम्मीदवार हैं। ग्रामीण अंचल में पार्टी के वोट बैंक का तो उन्हें स्वाभाविक लाभ मिलेगा ही, खेड़ा ऐसे उम्मीदवार हैं जिन्हें शहर से निर्णायक वोट मिल सकते हैं। यहां दो बड़े आधार यह है कि जगाधरी में हार जीत का फैसला शहरी मतदाता करते हैं और श्री खेड़ा यहां नगर परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं सकारात्मक और अच्छी छवि के सामाजिक दृष्टिकोण के नेता हैं ।
उन्हें गठबंधन के कारण इंडियन नेशनल लोकदल के वोट बैंक का लाभ निश्चित तौर पर मिलेगा और यमुनानगर में इनेलो के उम्मीदवार दिलबाग सिंह तथा जगाधरी में बसपा के उम्मीदवार दर्शन लाल खेड़ा एक दूसरे के पूरक के रूप में काम करते हुए दोनों जगह जीत हासिल कर सकते हैं। इन दोनों उम्मीदवारों को भाजपा के इनकम्बैसी फैक्टर का लाभ मिला तो गठबंधन का बेड़ा भी पार हो जाएगा। जगाधरी और यमुनानगर दोनों विधानसभा क्षेत्रों मैं इस समय भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। दोनों 2014 से जीत हासिल करते आ रहे हैं। इस बार इन दोनों सीटों पर मुकाबला बहुत रोचक हो सकता है। जगाधरी में पहले दर्शन खेड़ा के मुकाबले बसपा की टिकट मांगने वाले एक पूर्व विधायक अर्जुन सिंह हुआ करते वह भी पिछले दिनों बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिलहो गए। इससे दर्शन खेड़ा की स्थिति और ज्यादा मजबूत हो गई है। कांग्रेस के टिकट वितरण के बाद जगाधरी में ऐसी स्थिति भी आ सकती है कि बसपा के उम्मीदवार को मुस्लिम मतदाताओं का एकता फर्स्ट समर्थन प्राप्त हो जाए। बसपा नेता दर्शन खेड़ा काफी समय से हल्के में जन संपर्क अभियान चलाए हुए हैं। हल्के में उनके समर्थकों का दावा है कि दर्शन खेड़ा उपयुक्त और जिताऊ उम्मीदवार हैं।
