
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़ विधानसभा के चुनाव को लेकर यह राय बन रही है कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आ रही है लेकिन इस प्रचार के बाद कांग्रेस की टिकट चाहने वालों की लिस्ट और बड़ी हो गई है ।बेशक पार्टी सर्वे के बाद टिकट देने की बात कर रही है लेकिन सच्चाई है कि लोग यह मानने लगे हैं कि हरियाणा के कांग्रेस के नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जिसे चाहेंगे उसे टिकट मिल ही जाएगी ।खास तौर पर उन विधानसभा क्षेत्रों में जहां उनकी पसंद के उम्मीदवार पहले से चुनाव लड़ते आ रहे हैं। करनाल ऐसा विधानसभा क्षेत्र है जहां उनके समर्थक सरदार त्रिलोचन सिंह कांग्रेस की टिकट पर लगातार चुनाव लड़ते आ रहे हैं और उन्होंने दो मुख्यमंत्रियों के खिलाफ लगातार चुनाव लड़ने का एक रिकॉर्ड भी कायम किया है। इसी शहर में दो चर्चाएं और हैं। एक यह की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उपचुनाव के बाद आम चुनाव करनाल की बजाय किसी और सीट से लड़ने वाले हैं। वह करनाल से ही चुनाव लड़ेंगे या कहीं और से इस संदर्भ में मुख्यमंत्री ने भी कोई सीधा जवाब न देकर यह कहकर पल्ला झाड़ लिया है कि पार्टी हाई कमान जहां से चाहेगा वहीं से चुनाव लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस की बात करें तो यहां एक चर्चा आम है कि कांग्रेस का कुरुक्षेत्र जिले का एक नेता इस कोशिश में है कि करनाल से कांग्रेस पार्टी के एक नव प्रवेशी को टिकट मिले और सरदार त्रिलोचन सिंह के नाम पर इस बार विचार ही ना हो। इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो पार्टी के नेता जाने लेकिन कांग्रेस ने सरदार त्रिलोचन जैसे शरीफ समर्पित और जुझारू व्यक्ति की अनदेखी करने की गलती की तो इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में गलत संदेश जाएगा और यह गलती पार्टी पर इतनी भारी पड़ेगी कि इसका असर करनाल के आसपास की कई सीटों पर भी पड़ सकता है। शहर में यह भी चर्चा है कि सरदार त्रिलोचन सिंह विधानसभा के उपचुनाव में और अधिक वोट ले जा सकते थे लेकिन भीतरघात में उन्हें बहुत चोट मारने का काम किया है ।पार्टी के नेताओं को पता है कि त्रिलोचन सिंह और पार्टी का नुकसान करने वाली काली भेड़ें कौन-कौन थी लेकिन अब स्थिति यह है कि आगामी चुनाव में किसी भी सूरत में त्रिलोचन सिंह की अनदेखी नहीं होनी चाहिए । ऐसा पार्टी के कार्यकर्ताओं की राय है।कांग्रेस के नेता गलतफहमी का शिकार होकर या ओवर कॉन्फिडेंट होकर गलत टिकट बांटने की गलती करेंगे तो इसका खामियाजा निश्चित तौर पर भुगतना पड़ेगा। अभी तो कांग्रेस को भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा वह इसलिए की पार्टी की स्थिति मजबूत होने के कारण हर हल्के में कई कई उम्मीदवार हैं जो टिकट चाहते हैं जबकि टिकट एक को ही मिलेगी ।बाकी के लोग पार्टी का साथ दें तभी बात बन पाएगी ।यदि पार्टी ने टिकट ठीक बांटी तो इसका चुनाव के आरंभ में ही लाभ हो जाएगा औल लोग यह कहने को विवश होंगे कि कांग्रेस से टिकट ठीक बांटी हैं। कांग्रेस को यह बात मध्य नजर रखकर चलना पड़ेगा कि कार्यकर्ता हताश और निराश ना हो। करनाल की बात करें तो त्रिलोचन सिंह ने बताया कि वह अपना काम बिना टेंशन के सार्थक रूप में कर रहे हैं लोगों से मिल रहे हैं और बूथ वाइज वोट बढ़ाने की योजनाबंद कार्रवाई पर जुटे हुए हैं ।
उन्होंने कहा कि उपचुनाव और आम चुनाव में दिन-रात का फर्क होता है लेकिन अगले चुनाव के लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं ।उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार एक बार फिर नायब सैनी ही होगा या कोई और। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में करनाल में कांग्रेस जीत हासिल कर सकती है।
