दक्ष दर्पण समाचार सेवा
शहजादपुर, 16 जुलाई (राजेश) : हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा की पदयात्रा मंगलवार को अम्बाला पहुंची जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को जोरदार स्वागत किया। पदयात्रा में शामिल होने के लिये हल्का नारायणगढ़ से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्य सूचना आयुक्त अशोक मैहता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता अम्बाला पहुंचे।
कांग्रेस नेता अशोक मैहता ने कहा कि कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब अभियान को जनता का भारी सहयोग मिल रहा है क्योंकि अब जनता को कांग्रेस से ही आस है। इस अभियान के तहत कांग्रेस के नेता भाजपा सरकार के 10 वर्षों के कार्यकलापों की पोल खोलकर जनता के सामने उसका चेहरा बेनकाब करेंगे। उन्होने कहा कि आज प्रदेश में अपराध, बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। प्रदेश अपराधियों की शरणस्थली बनकर रह गया है। व्यापारी, कर्मचारी, किसान, महिला सभी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश में भयमुक्त माहौल दिया जायेगा। उन्होने कहा कि प्रदेश खाली पड़े 2 लाख सरकारी पदों को भरा जायेगा। हरियाणा को विकास में न.1 बनाया जायेगा।
कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता के बीच जाकर कांग्रेस का संकल्प पत्र तैयार किया जा रहा है जिसमें हर वर्ग का ख्याल रखा जा रहा है। उन्होने कहा कि हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा का भी यही मकसद है कि जनता से मिलकर उनकी समस्या को जाने और उनके समाधान के लिये कार्य करे।

पदयात्रा में शामिल होने के लिये एकत्रित कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस नेता अशोक मैहता ।
