
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
हांसी,16 जुलाई। कांग्रेस नेता योगेंद्र योगी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने साढ़े नौ साल के कार्यकाल में पिछड़ा वर्ग को परेशान करने का काम किया है। विधानसभा चुनाव में हार के डर से बीजेपी सरकार को क्रीमी लेयर में बढ़ोत्तरी करनी पड़ी है। कांग्रेस पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में विधानसभा में क्रीमी को लेयर को बढ़ाने पर मजबूर किया था। जिसके चलते आज सरकार ने क्रीमी लेयर को बढ़ाना पड़ा।
योगेंद्र योगी ने कहा कि खट्टर सरकार ने 2014 में सरकार बनते केंद्र की तर्ज से क्रीमी लेयर को घटाकर 6 लाख करने का काम किया था। इसके साथ 6 लाख की सीमा में कृषि आय व नौकरी आय जोड़ी थी। जिसके चलते पिछड़ा वर्ग पिछले साढ़े नौ सालों काफी नुकसान उठाना पड़ा है। सरकार को पिछड़े वर्ग को हुए नुकसान की भरपाई करनी चाहिए। प्रदेश में बीसी ए और बीसी बी वर्ग को कुल 27 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। सरकार ने 13 प्रतिशत आरक्षण देकर केवल वाह-वाही लूटने का काम किया है।
उन्होंने क्रीमी लेयर पर बीजेपी सरकार सवाल पूछते हुए कहा कि 2018 में पिछड़ा वर्ग समाज के बच्चो के एमबीबीएस में एडमिशन कैंसल हुए । इस संबंध में किए केस में समाज को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था। उसकी भरपाई कौन करेगा। हरियाण सरकार की इस नोटिफिकेशन की वजह से ओबीसी समाज के बच्चों के हरियाण सरकार के अधीन इंजिनियरिंग, एमबीबीएस, नॉन टेक्निकल कोर्सेज में एडमिशन से वंचित हुए 7 साल तक उसकी भरपाई कौन करेगा? पिछले 7 सालों से क्रीमीलेयर पर केस हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में किया हुआ है। जिसमें ओबीसी समाज की जीत हुई थी। उसमें लाखों रुपये का खर्च आया उसकी भरपाई कौन करेगा ?।
उन्होंने कहा कि बीजेपी को लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव में हार का डर सता रहा है। जिसके कारण उनको अपनी नीतियों में बदलाव करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। लेकिन अब देर हो चुकी है। प्रदेश की जनता बीजेपी की जनविरोधी नीतियों को समझ चुकी है। प्रदेश की जनता ने बीजेपी की नीतियों व योजनाओं से परेशान होकर हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है। आगामी विधानसभा चुनाव में भूपेंद्र हुड्डा व चौधरी उदयभान के नेतृत्व में हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
