
Nikhil Madaan
डीडी न्यूज नेटवर्क चण्डीगढ़।
सोनीपत जिले से ताल्लुक़ रखने वाले हरियाणा प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष व राई के विधायक मोहनलाल बडोली ने पदभार संभालते ही कांग्रेस को झटका देते हुए यह साबित करने की कोशिश की है कि भारतीय जनता पार्टी ने श्री बडोली को पुराने रोहतक जिले में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की टेंशन बढ़ने का काम भी साथ साथ करते रहना है। खबर यह है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थक सोनीपत नगर निगम के मेयर निखिल मदान 11 जुलाई को नई दिल्ली पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा करने वाले हैं। समझा जाता है कि श्री मदान भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा की टिकट की शर्त पर कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं। आपको बता दें कि कुछ दिन से ऐसी खबरें आ रही थी कि सोनीपत में कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पवार और मेयर निखिल मदान के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हो सकता है विधायक श्री पवार निखिल मदान को अपना प्रतिद्वंद्वी मानकर चलने लगे हो।
एक बात सोनीपत के लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि सोनीपत के एक अनुभवी पार्षद और नगर परिषद के अध्यक्ष रहे अशोक छाबड़ा की अनदेखी कर जब निखिल मदान को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया गया तो कांग्रेस के कई स्थानीय मजबूत नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। वहां पर निखिल मदान भी उसी भाजपा के झन्डे के नीचे जा खड़े होंगे।
देखा जाए तो सोनीपत में पूर्व मंत्री कविता जैन तथा पूर्व प्रत्याशी ललित बत्रा के होते टिकट को लेकर निखिल के नाम पर सहमति होना आसान नहीं होगा। लेकिन सब कुछ भविष्य के गर्भ में है परंतु निखिल के भाजपा में जाने से सोनीपत में कांग्रेस की स्थिति कमजोर होगी और इससे भाजपा को लाभ होगा।
