
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़
चुलकाना धाम मंडल के कार्यकर्ता साथियों के साथ सफल मीटिंग के बाद, आज रविवार दिनाँक 07 जुलाई 2024 को गाँव बापौली में बापौली मंडल के कार्यकर्ता साथियों के साथ दूसरी प्रभावशाली मीटिंग का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मैंने चुनाव प्रचार की शुरुआत से पहले अपने बड़े बुज़ुर्गों और युवा साथियों से मुलाक़ात की, उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया, और बड़ों का आशीर्वाद लिया।

मीटिंग में उपस्थित सभी कार्यकर्ता साथियों ने मुझे पूरा विश्वास दिलाया है कि वे इस बार ख़ुद शशिकांत बनकर चुनाव लड़ेंगे और पूरी मज़बूती के साथ मेरे साथ खड़े रहेंगे।

हमारे संघर्ष और समर्पण से ही बदलाव संभव है। आपके समर्थन और सहयोग से हम एक नया इतिहास रचेंगे। आइए, मिलकर इस चुनाव में विजय की नींव रखें और समालखा को एक नई दिशा दें।
