
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
नई दिल्ली।
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि देश के लिए जान देने वाले हर शहीद के परिवार का आदर किया जाना चाहिए पर मोदी सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है । उन्होंने कहा कि शहीद अग्नि वीर अजय के परिवार को आज तक मुआवजा नहीं मिला है ।मुआवजे और बीमें में फर्क होता है।
खबर है कि राहुल गांधी आज गुजरात जाएंगे, राजकोट अग्निकांड के पीड़ित परिवारों से मिलेंगे, पुलिस कस्टडी में बंद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे और जगन्नाथ मंदिर में रथ पूजा में भी शामिल होंगे !
