
@दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़
जे एफ एम एल टी इंडिया राष्ट्रीय संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संतोष कुमार यादव एवं हरियाणा टीम के अध्यक्ष श्री संदीप देशवाल एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष श्री जय चंद तंवर के नेतृत्व में टीम ने हरियाणा के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमे अलाइड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स कॉउन्सिल के गठन के सम्बन्ध में हो रही देरी के सम्बन्ध में मंत्री को अवगत करवाया गया कि जे एफ एम एल टी इंडिया संगठन पिछले कई वर्षों से लगातार प्रयास कर रहा है परन्तु गठन नहीं हो पा रहा है साथ ही आग्रह किया गया कि यथशीघ्र गठन किया जाए। मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह इस बारे में एक महीने के अंदर रिपोर्ट करें। इस कॉउन्सिल के बनने से हरियाणा राज्य के लगभग 1 लाख से अधिक अलाइड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को होगा और लाभ रोजगार सहित स्वरोजगार की प्रबल संभावनाएं बनेगी । इस कॉउन्सिल में मेडिकल लेबोरेटरी प्रोफेशनल्स, ओ टी तकनीशियन , अनेस्थिसिया तकनीशियन ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट नॉन मेडिकल माइक्रोबायोलॉजिस्ट ,बिओच्मिस्ट सहित 52 पेशेवरों का पंजीयन किया जायेगा ।इसके साथ साथ आग्रह किया गया कि बेसिक लेबोरेटरी का रजिस्ट्रेशन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के नाम से किया जाए। साथ ही बेसिक लैब कि रिपोर्ट्स पर हस्ताक्षर के सम्बन्ध में भी विस्तार से चर्चा किया गया इस हेतु शीघ्र ही नियमों में संसोधन किया जायेगा इस अवसर पर सहसचिव विनोद भाटी भी उपस्थित रहे
