
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला
आईटीबीपी प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द भानु में महिला प्रशिक्षुओं द्वारा आसमान फाउंड। आईटीबीपी प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द भानु में पंचकुला (हरियाणा) में ए पी एस निम्बाडीया महानिरीक्षक प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द, के कुशल मार्गदर्शन में पाई अकैडमी पंचकुला द्वारा आसमान फाउंडेशन के सहयोग से पौधारोपण किया गया । इस अवसर पर आईटीबीपी की 1200 महिला परीक्षार्थियों ने भाग लिया ।

इस अवसर पर असमान फाउंडेशन के 30 बच्चों ने भाग लिया । इस पौधारोपण में कीकर ,नीम , जामुन , आम ,अमरूद तथा नींबू के 1000 पौधे लगाये गये । इस अवसर पर संस्थान के प्रमुख आईजी ए पी निंबाडिया ने बताया कि पर्यावरण का संरक्षण के लिए आईटीबीपी हमेशा तत्पर रहता है ।हर नागरिक का कर्तव्य बनता है कि वो पौधारोपण करे तथा उस पौधे को वृक्ष बनाये । पाई अकैडमी की संस्थापक श्रीमती प्रियंका पुनिया ने बताया कि नारी में सहज के रखने का गुण होता है । वो धरोहर तथा संस्कृति को सहेज के रख सकती हैं तो वो पर्यावरण को सहेजने में भी योगदान दे सकती है । इसी को देखते हुए उन्होंने आईजी निम्बादिया को एप्रोच किया तो उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए सारा प्रबंध कर दिया । उन्होंने आईटीबीपी के इस सहयोग के लिए धन्यवाद किया ।प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र भानू भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल से अधिकारी टेक चंद , सुनील कांडपाल ,इंस्पेक्टर भारत ,कमांडेंट संजय तथा सुमन आसमान फाउंडेशन के मुनीश पुंडीर तथा क्लाइमेट एक्टिविस्ट रणवीर पुनिया ने भाग लिया गया ।
