
दक्ष दर्पण समाचार सेवा।
नई दिल्ली;भारत के t20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद तीन खिलाड़ियों ने t20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास न लेने की घोषणा कर दी है। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मैच संपन्न होने के बाद यह ऐलान किया था लेकिन बाद में उनके साथ एक नाम और जुड़ गया है और वह है जडडू का ।जडृडू मतलब रवींद्र जडेजा अब t20 मैचों में खेलते नजर नहीं आएंगे ।एक बड़ी उपलब्धि के संतोष और उम्र के पड़ाव को देखते हुए तीनों खिलाड़ियों ने t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करके नए चेहरों की t20 में एंट्री का मार्ग प्रशस्त कर दिया है ।उनका संन्यास का यह उपयुक्त वक्त माना जाएगा।
