
इमेज साभार
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2024@gmail.com
नईदिल्ली ।
लोकसभा के चुनाव के माहौल और उसके बाद आए परिणामों के बाद कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का कॉन्फिडेंस बढ़ा है। अब लगता है उनकी यह मान्यता की पॉलीटिकल पार्टी के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है और अनुशासन के लिए पार्टी का मजबूत होना और नेता का मजबूत होना भी जरूरी है तभी सख्त फैसले लिए जा सकते हैं। इसमें दूर आए नहीं कि राहुल गांधी सरकार की बधाई बजाएं संगठन के आदमी हैं। सरकार में आना होता तो वह 2004, 2009 में कम से कम मंत्री तो बन ही सकते थे लेकिन उन्होंने संगठन में ही अपने रुचि बनाए रखी ।संगठन में बहुत ऐसी चीजे झेली जिन्हें वे कभी भूलेंगे नहीं। बागी नेता भी झेले पार्टी में विद्रोह भी देखा ।लेकिन राहुल गांधी मजबूत इच्छा शक्ति के व्यक्ति हैं और उनका यही व्यक्तित्व आगे आगे कई मामलों में देखने को मिलेगा। अब राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी को अपने तरीके से चलाएंगे, ऐसा माना जा रहा है।
किसीने बताया कि बैठक ख़त्म हो रही थी, चलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, गुटबाज़ी ख़त्म करो। महाराष्ट्र के एक नेता ने जवाब देते हुए कहा, कोई गुटबाज़ी नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष ने जवाब दिया, सुबह एक नेताओं का समूह आया था बोला कि वर्षा गायकवाड़ को हटाओ। फिर दूसरा समूह आया, बोला कि वर्षा गायकवाड़ को ही रहना चाहिए। फिर दूसरे नेताओं का समूह आया कहा कि, नाना पटोले को हटाओ। फिर कुछ और नेता आए और कहा कि नाना पटोले को ही अध्यक्ष रहना चाहिए और आप लोग कहते हैं कि गुटबाज़ी नहीं है। वहीं मौजूद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के प्रभारी रमेश चेन्निथला को कहा, इन सब लोगों को बैठकर समझाइए और अगर नहीं मानते तो कुछ लोगों का शिकार करके दीवार पर लटका दीजिए। समझदार लोगों को राहुल गांधी के इन तेवरों को समझ लेना चाहिए।
