
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
आम आदमी पार्टी के पंचकुला जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल ने जानकारी देते हुए कहा बताया कि आम आदमी पार्टी का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को करनाल में आयोजित किया गया इसमें प्रदेश भर से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा एवं सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपने संबोधन में संदीप पाठक ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने कहा हमारा रास्ता संघर्ष और कांटों से भरा हुआ है और प्रदेश एवं समाज सुधार की इस मुहिम में संघर्षशील और कर्मठ साथी ही साथ चल पाएंगे। उन्होंने कहा आम आदमी का कार्यकर्ता आज भी मजबूत है और इसको कोई भी खरीद नहीं सकता। उन्होंने कहा कि हमारे नेता अरविंद केजरीवाल को भाजपा के भ्रष्ट लोगों ने नाजायज तरीके से जेल में डाल रखा है। उनका मकसद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बुलंद हौसलों को खत्म करना है। लेकिन यह संभव नहीं हो सकता। आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल है। रंजीत उप्पल ने कहा कि पार्टी के आला कमान के दिशा निर्देशों अनुसार करनाल कार्यक्रम में मंच से विधानसभा चुनावो का शंखनाद
किया गया। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट चुके हैं। उन्होंने बताया कि हम हर गांव में जाएंगे जन संवाद करेंगे। लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे तथा आम आदमी पार्टी की नीतियों से अवगत कराएंगे। ताकि हम जनता के साथ मिलकर बदलाव ला सकें। रंजीत उप्पल ने कहा कि हरियाणा की जनता बदलाव चाहती है,और जनता आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में देख रही है। रंजीत उप्पल ने कहा कि हरियाणा अरविंद केजरीवाल की जन्म भूमि है और यहां की जनता उनका आशीर्वाद जरूर देगी उन्होंने कहा आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी की बहुमत की सरकार बनाएगी और हरियाणा में सुशासन स्थापित करेगी। इस पत्रकार वार्ता के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह, ब्लॉक प्रधान प्रवीण कुमार, गुरचरण सिंह करणपुर, मेहर सिंह लौहगढ़ मौजूद रहे
