
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़ ।
पिछड़ा वर्ग जिला सोनीपत के सम्मानित व्यक्तियों की एक जिला स्तरीय बैठक का आयोजन रोहतक रोड सोनीपत स्थित जोगी धर्मशाला में किया गया।
इस बैठक में जिला सोनीपत के कोने-कोने से पिछड़ा वर्ग के बुजुर्गों और युवाओं ने भाग लिया ।बैठक में काफी लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। पिछड़ा वर्ग के लोगों में वर्तमान सरकार के प्रति रोष देखने को मिला। इस महत्वपूर्ण बैठक में पिछड़ा वर्ग के लोगों ने विचार विमर्श किया कि राजनीतिक दल पिछड़ा वर्ग के वोट बैंक के सहारे सत्ता तो हासिल कर लेते हैं लेकिन सत्ता प्राप्त करने के बाद विशेष तौर पर वर्ग की अनदेखी करते हैं। उनके हितों का ध्यान नहीं रखते ।पिछली सरकारों की भांति वर्तमान सरकार ने भी पिछड़ा वर्ग की अनदेखी करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है।पिछड़े वर्ग के लंबित सरकारी पदों के बैकलॉग को आज तक नहीं भरा गया है। पिछड़ा वर्ग का आरक्षण 27% जिसमें 16 पर्सेंट बीसीए व 11% बीसीबी के अनुसार आज तक प्रदेश की नौकरियों में पूर्ण रूप से लागू नहीं किया गया। पिछड़ा वर्ग की बैठक में अधिकांश वक्ताओं ने कहा कि सरकारी नौकरियों के स्थाई व अस्थाई पदों पर चाहे चतुर्थ श्रेणी तृतीय श्रेणी द्वितीय श्रेणी प्रथम श्रेणी हो सभी में बीसीए का 16% व बीसीबी का 11% पूर्ण रूप से लागू किया जाना चाहिए। कौशल विकास निगम के तहत की जा रही भर्तियों में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण लागू किया जाना चाहिए। पिछड़ा वर्ग के आरक्षण से क्रीमी लेयर की बेहूदा शर्त को हटा देना चाहिए। पिछड़ा वर्ग के लोगों की जो भूमि दोहली में मिली हुई है आज तक उसका मालिकाना हक नहीं मिल पाया है ।आज की सभा में सभी ने एक स्वर में कहा कि पिछड़ा वर्ग की मांगों बारे एक ज्ञापन तैयार कर लिया जाए और मुख्यमंत्री से समय लेकर मुलाकात करके मांग पत्र सौंपा जाए। इसके बाद हमारी मांगों को लेकर सरकार के दृष्टिकोण के आधार पर आगामी रणनीति तय की जाए। आज की बैठक में मनोज जांगड़ा नीरज सोनी, अनिल ठाकुर, पवन स्वामी, चरण सिंह जोगी, रमेश जांगड़ा, योगराज स्वामी, राजेश वर्मा, संजय रोहिल्ला, संजय कंकरवाल, विनोद बैरागी ,डॉक्टर सतीश सैनी, दीपक बजवान, हंसराज बैरागी, दिलबाग सिंह पांचाल, आजाद स्वामी, पूर्ण सिंह ,उम्मेद सिंह प्रदेश अध्यक्ष जोगी समाज दिनेश स्वामी, सुरेंद्र कश्यप, मोहन रोहिल्ला, आजाद पांचाल सरपंच, ओमपाल सैनी ,जोगिंदर प्रजापति आदि पिछड़ा वर्ग के सभी बिरादरियों कि मौजिज लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। बहुत से लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये और सुझाव दिए। बैठक में राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने बारे भी विचार विमर्श हुआ। बहुत ही जल्द पिछड़ा वर्ग की अगली बैठक जिला स्तर पर ही आयोजित की जाएगी
