
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
नारायणगढ, 23 जून।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सूचना आयुक्त अशोक मेहता ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भारी बहुमत से कांग्रेस सरकार बनेगी और भूपिंदर सिंह हूडा फिर से मुख्यमंत्री होंगे। मेहता रविवार को अम्बाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ रवाना होने से पहले उन्हें सम्बोधित कर थे थे
कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है और इससे छुटकारा पाना चाहती है हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में जनता ने बता दिया है कि अब वे भूपिंदर सिंह हूडा के नेतृत्व में प्रदेश की कांग्रेस की सरकार बनाने जा रहे हैं उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी चरम सीमा पर है नौकरी के नाम पर ली जाने वाली परीक्षा से पहले पेपर लीक हो जाता है सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है किसान की प्रताड़ना लगातार जारी है। कर्मचारियो , अधिकारियों को धमकाया जा रहा है विकास पटरी से उतर चुका है इन सबसे छुटकारा पाने के लिए जनता कांग्रेस के हक में जनादेश देने के लिए तैयार बैठी है।
मेहता ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में दिखाए जोश व होश को बरकरार रखना है और प्रदेश में भूपिंदर सिंह हूडा के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बना कर युवाओं के लिए रोजगार व प्रदेश में विकास के रास्ते खोलने हैं
इस अवसर पर उनके साथ नारायणगढ विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो लोग कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने के लिए रवाना हुए।
