
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला: आम आदमी पार्टी पंचकूला टीम ने सेक्टर 16 लेबर चौक पर छबील लगाई जहां पर लगभग 2500 लोगों ने छबील में ठंडा पानी पिया इस मौके पर चंडीगढ़ के मेयर कुलदीप सिंह जी भी पहुंचे और उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सदैव अग्रिम रहती है।
आम आदमी पार्टी लोकसभा अध्यक्ष सुरेंद्र राठी ने बताया कि गर्मी बहुत ज्यादा है इसको देखते हुए हमने ग्लूकोज की छबील लगाई है। श्री राठी में बताया कि ग्लूकोज की छबील पहली बार लगाई जा रही है और लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं बच्चे और महिलाओं ने भी ग्लूकोज का पानी बड़े चाव से पिया श्री राठी ने बताया कि ग्लूकोज का पानी गर्मी में पीने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। ग्लूकोज का पीने से डिहाइड्रेशन होने के चांस बहुत कम हो जाते हैं। इस मौके पर पंचकूला टीम के सभी पदाधिकारी ने छबील में लोगों की पानी पिलाया इस मौके पर मुख्य हरियाणवी पॉप स्टार रॉकी मित्तल
करण ठाकुर, एडवोकेट कनु शर्मा ,खुशहाल सिंह सुनील चहल, योगी मथुरिया, कृष्ण चंद्र, नसीब सिंह रविंद्र कौर मनमोहन, रिंकू अजय गुप्ता जेबी धारीवाल विनोद कुमार, करण ठाकुर, मंजेश वर्मा, जियालाल,मनीषा, दविंदर कौर प्रवीण चौधरी सतवंत सिंह दीपक गर्ग रॉकी,उपस्थित रहे।
