
धर्मपाल वर्मा dakshdarpan2024@gmail.com
दक्ष दर्पण समाचार सेवा। नईदिल्ली
वायनाड और रायबरेली की जनता को मिल सकता है एक के साथ एक सांसद फ्री।
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी की सीट वायनाड से चुनाव लड़ेंगी। राहुल गांधी रायबरेली और वायानाड दोनों से सांसद हैं और आम मान्यता के अनुसार वह अब वायनाड छोड़कर रायबरेली का प्रतिनिधित्व करेंगे सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में प्रियंका को वायनाड से चुनाव लड़ने का फैसला किया गया ।इस अवसर पर राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका ने इस आश्य का प्रस्ताव पास होने की बात कही ।राहुल गांधी ने कहा कि उनके लिए रायबरेली और वायानाड में कोई फर्क नहीं है। एक सीट को छोड़ने का फैसला लेना बहुत कठिन था ।उन्होंने कहा कि वायनाड से प्रियंका चुनाव लड़ेगी और बाद में वह भी वायनाड आते जाते रहेंगे । उन्होंने प्यार देने के लिए वायनाड के लोगों का धन्यवाद किया। राजनीतिक पर्यवेक्षकों को लग रहा था कि वायनाड से प्रियंका गांधी ही चुनाव लड़ने वाली है कुछ लोग यह मन कर भी चल रहे थे कि राहुल गांधी कन्हैया कुमार को जो दिल्ली में चुनाव हार गए हैं वायनाड से उपचुनाव में टिकट दे सकते हैं। लेकिन प्रियंका गांधी को जीवन का पहला चुनाव लड़ाने का फैसला भी समय की जरूरत है। इससे गांधी परिवार उत्तर और दक्षिण भारत में बैलेंस बनाने की कोशिश करता नजर आया है। अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी साथ मिलकर उत्तर प्रदेश और दक्षिण भारत की राजनीति को परस्पर तालमेल से साधने की कोशिश करेंगे। रायबरेली और बैजनाथ में मतदाताओं को एक के बदले एक फ्री सांसद मिल सकता है।
