
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2024@dakshdarpan24-ingmail-com
9 जून । हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा सरकार के पूर्व राज्य सूचना आयुक्त अशोक मैहता ने कहा कि हरियाणा के मंत्री डॉ बनवारी लाल का यह कहना है कि सरकार प्रॉपर्टी आईडी व फैमिली आईडी को ऑफलाइन कर सकती हैं।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता अशोक मैहता ने कहा कि प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ है। सरकार के मंत्री के रिश्तेदार की जयपुर की अय्याशी कंपनी को प्रॉपर्टी आईडी का टेंडर पहले 18 करोड़ 11 लाख रुपए का दिया गया जबकि प्रॉपर्टी आईडी की सर्वे लगभग 95 प्रतिशत से ज्यादा गलत दिखाई गई। जिसका मकान एक मंजिला था उसे तीन मंजिला दिखा दिया, 100 गज का मकान था। किसी साइज बड़ा करके तो किसी का छोटा दिखा दिया। आज भी प्रॉपर्टी मालिक कोई और है और असल मालिक नगर निगम के धक्के खा खा कर अपनी प्रॉपर्टी की मलकियत के सबूत दे रहा है। जनता लगभग दो सालों से अपनी प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर नगर निकाय में फैले भ्रष्टाचार की वजह ठीक करवाने के लिए नगर निगम में पैसे दे देकर प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए धक्के खाने पर मजबूर हैं जबकि प्रॉपर्टी आईडी बनाने वाली कंपनी को सर्वे के नाम पर आधे अधूरे सर्वे से पहले ही करोड़ों रुपए का भुगतान सरकार ने कर दिया। पूरे हरियाणा प्रदेश में नगर निगम, नगर परिषदों, नगर पालिकाओं ने प्रॉपर्टी आईडी की सर्वे गलत होने पर ठेकेदार को भुगतान नहीं करने के लिए प्रस्ताव पारित किया था। मगर सरकार ने किसी की ना सुनते हुए अपनी चहेती कंपनी को करोड़ों रुपए का भुगतान करके बहुत बड़ा घोटाला किया। सरकार को प्रॉपर्टी आईडी कि गलत सर्वे करने वाली कंपनी पर एफआईआर दर्ज करके पैसे की ब्याज सहित वसूली करनी चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक मैहता ने कहा कि सरकार जो प्रॉपर्टी आईडी व पोर्टल-पोर्टल जनता के साथ खेल रही है, उसे तुरंत प्रभाव से हटाया जाए। उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने जनता की जेबों पर डाका मारकर अपनी चहेती कंपनी को फायदा देने में बड़ा करोड़ों रुपए का घोटाला किया है। अशोक मैहता ने कहा कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त आनाज बांटने के झूठे दावों की तब पोल खुल चुकी है जिसने चुनावों के दौरान सरकार ने लाखों गरीबों के राशन कार्ड काटे हैं और बुजुर्गों की पेंशन काटी है। उन्होंने कहा कि ऐसे गरीबों के तुरंत प्रभाव से पीले, गुलाबी कार्ड बनाए जाए। भाजपा सरकार ने 10 साल में प्रदेश के किसान, गरीब, बुजुर्ग, युवा व आम जनता को बर्बाद करने का काम किया है। अब आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा अपना सुपड़ा साफ देखते हुई देखकर अपनी गलती सुधार की बात कर रही है। अशोक मैहता ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो जनता को नाजायज तंग करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने पीपीपी कार्ड बनाकर गरीबों के साथ न केवल नाइंसाफी की है बल्कि चांद अमीर लोगों को ही फायदा पहुंचाया है। अशोक मैहता ने कहा कि जनता अपना बदला आगामी विधानसभा चुनाव में वोट की चोट से लेगी। जनता भाजपा सरकार को हरियाणा से चलता करने का मन बना चुकी है। हरियाणा में एक बार फिर से भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की सरकार बनते ही पहली कलम से प्रॉपर्टी आईडी व पोर्टल को खत्म किया जाएगा।
कांग्रेस नेता अशोक मैहता ने कहा कि आयुष्मान कार्ड के साथ चिरायु कार्ड बनाकर भी आम लोगों की खून पसीने की कमाई पर डाका मारा है। उन्होंने कहा लाखों लोगों, परिवारों से पंद्रह सौ रुपए लेकर छह छह महीने बाद भी आयुष्मान चिरायु कार्ड बनाकर नहीं दिए गए। आज लोग जब किसी अस्पताल जाते हैं तो उनका इलाज नहीं किया जा रहा। आयुष्मान कार्ड दिखाने पर साफ़ मना करते हुए लोगों से पिला अथवा गुलाबी कार्ड मांगा जाता है जो सरकार ने चुनावों में ही खत्म कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश की जनता बीजेपी के इन जनविरोधी नीतियों और घोटालों का जवाब चुनावों में वोट की चोट से देने को तैयार बैठी है।
