
राहुल गांधी और श्रीमती सोनिया गांधी के साथ विशाल पाटिल ।
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
नई दिल्ली
कई लोग जिस पार्टी में होते हैं, चुनाव के समय दावेदार होने के कारण टिकट मांगते हैं लेकिन उस समय कुछ लोग सक्षम ना होते हुए भी तरह-तरह के तरीके निकालकर टिकट झटक ले जाते हैं। या फिर सीट गठबंधन में दूसरे दल के खाते में चली जाती है ।
लेकिन कई लोग अपनी जीत को लेकर इतने विश्वस्त होते हैं कि अंत में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतर जाते हैं और कई बार जीत भी जाते हैं ।लेकिन यह देखा गया है कि इस तरह के उम्मीदवार जीत के बाद अपनी पार्टी और पार्टी के नेताओं से विमुख हो जाते हैं और सत्ता पक्ष का समर्थन और सहयोग करने का फैसला ले लेते हैं ।लेकिन कुछ लोग ऐसे फैसले लेते हैं कि वह चर्चा का विषय बन जाते हैं।
कांग्रेस पार्टी के एक युवा नेता हैं विशाल पाटिल।
महाराष्ट्र की सांगली लोकसभा क्षेत्र से टिकट चाहते थें। गठबंधन में सीट शिवसेना उद्धव ठाकरे को चली गई। इस हालत में वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे और 01 लाख से ज़्यादा वोटों से चुनाव जीत गए।
जीतने के बाद दिल्ली पहुंचे और विजय का प्रमाण पत्र ले जाकर राहुल गांधी के हाथों में थमा दिया। राहुल गांधी हतप्रभ थें। कांग्रेस के अच्छे दिनों में जिन्हें सब कुछ मिला, समय बिगड़ते ही एक एक कर सब हाथ छुड़ाते चले गए। जिसे पार्टी ने कुछ न दिया, जिस दौर में एक एक लोकसभा सीट महत्वपूर्ण हो गई है, वैसे में विशाल सत्ता के साथ न जाकर कांग्रेस के साथ आ गए ! कांग्रेस के जहां 99 सांसद जीतकर आए थे पाटिल के साथ आने से उनकी संख्या 100 हो गई और कांग्रेस एक जान झटके में दो से तीन अंको तक पहुंच गई। ऐसे कार्यकर्ता की कांग्रेस और उसके नेताओं को हमेशा कद्र करते रहना चाहिए।
