
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़ ।
सरस्वती विद्या मंदिर जगाधरी के परिसर में आयोजित एनसीसी सीएटीसी कैंप के सातवें दिन आज कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जरनैल सिंह व एडम ऑफिसर कर्नल संदीप शर्मा के मार्गदर्शन में सुबह 5:30 बजे जेडब्ल्यू कैडेट्स चार्ली कंपनी व डेल्टा कंपनी के बीच बॉस्केटबॉल का फाइनल मैच कमांडिंग ऑफिसर ने प्रारंभ करवाया जिसमें चार्ली कंपनी ने 22 एवं 16 के मुकाबले जीत दर्ज की।

एएनओ गौरव व नीरज ने रेफरी का कार्य किया तथा विजेता व उपविजेता को कमांडिग ऑफिसर ने मैडल देकर व ट्राफी देकर सम्मानित किया।
दूसरी ओर सुबेदार रूपसिंह के नेतृत्व में हवलदार अमरीक सिंह ने बारी-बारी से सभी जेडी व जेडब्ल्यू कैडेट्स को फायरिंग का सतत् अभ्यास कराया। नन्हे कैडेट दैविक ने सभी बुलेट टार्गेट पर दागकर फायरिंग का जौहर दिखाया तथा जेडब्ल्यू कैडेट्स ने भी फायरिंग के गुर सीखें।

लैक्चर टाइम में ब्रेकफास्ट के बाद सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य सुमित जिंदल ने कैडेट्स के भविष्य एवं कैरियर मेकिंग विषय पर बहुत ही ज्ञानवर्धक लैक्चर दिया, जिसमें अग्निवीर योजना के बारें में भी विस्तार से बताया गया। जिंदल साहब ने अग्निवीर योजना के लाभ बताकर कैडेट्स को अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

दूसरा लेक्चर एनसीसी ऑफिसर डॉ उमेश प्रताप वत्स ने आपदा प्रबंधन पर लिया तथा प्राकृतिक आपदा व मानवीकृत आपदा के बारें में विस्तार से प्रकाश डाला। तत्पश्चात फर्स्ट ऑफिसर अंजु गंभीर ने भी कैडेट्स को एनसीसी के बारें में जानकारी दी।


इस अवसर पर एसएम साहब शहनाज हुसैन, कैप्टन ममता ऑबराय, डॉ उमेश प्रताप वत्स, फर्स्ट ऑफिसर अंजु गंभीर, सेकेंड ऑफिसर नीरज शर्मा, सेकेंड ऑफिसर विनोद सेठी, लै. राजेन्द्र सांगवान, थर्ड ऑफिसर पुनीत कुमार, थर्ड ऑफिसर सचिन शर्मा, केयर टेकर नीलम कुमारी, सुबेदार रूप सिंह, सुबेदार नारायण, बलबीर सिंह तथा सारा पीआई स्टाफ उपस्थित रहा।

