
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2024@gmail.com पंचकूला
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के भानू में स्थित प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र में मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज द्वितीय मधुमक्खी पालन कोर्स का सफलतापूर्वक संचालन के बाद समापन समारोह का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर श्री अब्दुल गनी मीर,भारतीय पुलिस सेवा, अपर महानिदेशक (बल मुख्यालय) भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, श्री राजनारायण कौशिक, भारतीय प्रशासनिक सेवा, निदेशक, एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र, रामनगर (कुरुक्षेत्र) श्री सत्येंद्र यादव उपनिदेशक, एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र, श्री आनंदपाल सिंह निंबाड़ीया महानिरीक्षक प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानु, ब्रिगेडियर श्री गुरिंदर पाल सिंह गिल, उपमहानिरीक्षक, डॉक्टर टेकचंद उपमहानिरीक्षक (वेट)तथा कोर्स में शामिल सभी प्रशिक्षणार्थी , प्रशिक्षक तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र में इस कोर्स में 39 हिमवीर तथा 3 स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया । अभी तक इस केंद्र में एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र के सहयोग से 128 हिमवीर तथा तीन स्थानीय नागरिकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है । इस कोर्स में अधिकतर उन हिमवीरों को शामिल किया जा रहा है जो निकट भविष्य में सेवानिवृत होने जा रहे हैं ताकि सेवानिवृत होने जा रहे पदाधिकारी सेवानिवृत्ति के बाद मधुमक्खी पालन में अपना रोजगार को बढ़ा सके। इसके साथ-साथ ये हिमवीर सेवानिवृत्ति के बाद स्थानीय नागरिकों को उत्साहित कर हम आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ सकें।
इसके साथ-साथ यह भी अवगत करवाया जाता है कि आने वाले समय में भी इस प्रकार के कोर्स को चलाया जाएगा इसमें स्थानीय नागरिक भी भाग ले सकते हैं। यह कोर्स हर प्रकार से निशुल्क चलाया जाएगा । इस प्रकार के कोर्स में भाग लेकर स्थानीय नागरिक मधुमक्खी पालन में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना रोजगार चलाकर अपने परिवार की आमदनी को बढ़ा सकते हैं।
