
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला
समाजसेवी बी एस गौड़ नें बताया क़ी शकुंतला देवी फाउंडेशन क़ी अध्यक्ष प्रवीन महाजन व मीनू महाजन के निमंत्रण पर पंचकुला के वार्ड 1 स्थित सकेतडी में चल रहे सिलाई सेंटर में कई महीने से सिलाई सीख रहे थे, उनका कोर्स पूरा होने पर बच्चों को प्रमाण पत्र देने के लिए समाजसेवी बी एस गौड़ को आमंत्रित किया गया, सिलाई सेंटर में पहुंच कर बी एस गौड़ नें सिलाई का कोर्स पूरा कर चुके बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किये व शकुंतला देवी फाउंडेशन का धन्यवाद किया, बाद में सेंटर में बच्चों को सम्बोधित करते हुए गौड़ नें कहा की सिलाई सीखना बहुत ही अच्छी बात है, बच्चे सिलाई सीख कर आत्मनिर्भर बनेंगे, तो उनको भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा,व अपना खुद का बिजनेस भी कर सकते है,बता दे की बी एस गौड़ नें शकुंतला देवी फाउंडेशन को बच्चों को सीखने के लिए पहले 5 सिलाई मशीन दान कर चुके है, सेंटर में पहुँचने पर शकुंतला देवी फाउंडेशन की प्रधान व सहयोगियों नें बी एस गौड़ का स्वागत किया व धन्यवाद किया, सेंटर में नेहा शर्मा नें भी मोहन फाउंडेशन के बारे में बताते हुए कहा क़ी हमारा फाउंडेशन शारीरिक अंगों को दान करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करती है , क्योंकि अंग दान करने से किसी क़ी जिंदगी बच सकती है अतः सभी को अंग दान करने चाहिए, सेंटर में बी एस गौड़ के साथ में मानव कालोनी के प्रधान पंडित राम निवास, दर्शन सैनी, राजीव शर्मा, ऋषि पाल राणा, सुनील धीमान पुष्पा वर्मा सहित कई सहयोगी भी उपस्थित रहे

