
धर्मपाल वर्मा
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चंडीगढ़। हरियाणा में कांग्रेस में कई संसदीय सीटों के लिए एक-एक उम्मीदवार के नाम पर सहमति हो चुकी है। सोनीपत करनाल के उम्मीदवारों का फैसला सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक में किया जाएगा। जो आज हो रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार
कांग्रेस की CEC में रखे जाने वाला पैनल
इस तरह से है ।

वरुण चौधरी अंबाला सरक्षित
रोहतक – दीपेन्द्र हुड्डा
अंबाला – वरुण चौधरी
हिसार – बृजेंद्र सिंह
सिरसा – कुमारी सैलजा
फरीदाबाद – महेंद्र प्रताप / करण दलाल
गुरुग्राम – राज बब्बर
महेंद्रगढ़ भिवानी लोकसभा सीट पर श्रुति चौधरी और राव दान सिंह का नाम

राज बब्बर गुरुग्राम
केंद्रीय चुनाव समिति में सीधे तौर पर होगा करनाल लोक सभा सीट और सोनीपत लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का अंतिम फ़ैसला सतपाल ब्रह्मचारी , वीरेंद्र राठौड़ और कुलदीप शर्मा और उनके बेटे चाणक्य शर्मा दावेदार हैं। वीरेंद्र राठौड़ को टिकट दिए जाने के आसार इसलिए ज्यादा दिख रहे हैं कि सोनीपत से ब्राह्मण प्रत्याशी के रूप में सतपाल ब्रह्मचारी का नाम आने के आसार ज्यादा नजर आ रहे हैं। सोनीपत में भूपेंद्र सिंह हुड्डा निर्णायक रहेंगे और यह नाम श्री हुड्डा की ओर से ही प्रस्तुत किया गया है ।ऐसे में दो ब्राह्मणों को टिकट देने के आसार बहुत कम है इसलिए वीरेंद्र राठौड़ पूरे हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा दोनों के अकेले क्षत्रिय उम्मीदवार के रूप में मैदान में लाए जा सकते हैं। अब किसी अहीर को टिकट देनी है तो श्रुति चौधरी की टिकट कट जाएगी और राव सिंह को मिल जाएगी। कांग्रेस गुर्जरों को प्रतिनिधित्व देने के लिए फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप सिंह को ही टिकट दे सकती है इसलिए करण दलाल को टिकट मिलने के आसार कम है। यदि अंतिम क्षणों में करनाल से ब्राह्मण को टिकट दी गई तो सोनीपत से किसी जाट को भी लड़ाया जा सकता है लेकिन यह भूपेंद्र हुड्डा की मर्जी के बिना संभव नहीं है।

कुमारी शैलजा
एक बार फिर सिरसा सुरक्षित
