
इमेज साभार
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चंडीगढ़ ।
राजनीति मौके के अनुसार फैसला करने का नाम है ।लोग अपनी सुविधा अनुसार फैसला करते हैं कोई भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाता है तो कोई कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर लेता है। सब अपनी सुविधा देखते हैं और सुविधा अनुसार ही फैसला लेते हैं। जहां लाभ होता है वह पहुंच जाते हैं जहां नुकसान होता नजर आता है वहां से छोड़कर चले जाते हैं ।
हमारे सामने अभी कई मामले चर्चा करने के लिए है। आप देख रहे हैं कि भाजपा के जजपा-से गठबंधन के नाम पर चौधरी वीरेंद्र सिंह के पुत्र हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए ।उन्होंने ऐसा इसलिए किया कि वह यह मान बैठे थे कि उपरोक्त गठबंधन रहेगा और हिसार की सीट भी जेजेपी के खाते में चली जाएगी। यह बात या तो उनकी समझ में आ गई थी या समझा दी गई थी ।यह अलग बात है कि यह गठबंधन टूट गया परंतु इसके बावजूद यह संभावना भी जीवित थी कि गठबंधन रहे या टूटे बृजेंद्र सिंह को भाजपा ने हिसार से उम्मीदवार नहीं बनाना था। एक तरह से तो उनका यह का फैसला सही है परंतु अब उनकी किस्मत काम करेगी उन्हें टिकट मिलेगी या नहीं हिसार से मिलेगी या सोनीपत से ।चुनाव में सफल होंगे या नहीं ।देखा जाए तो यह मौके के अनुरूप फैसला ही कहा जाएगा। इस तरह का फैसला चुनाव के अंतिम समय में डॉक्टर अशोक तंवर ने लिया। यह अभी यह भविष्य के गर्भ में है कि वे एक बार फिर सांसद बनेंगे या नहीं लेकिन उन्होंने यही समझ कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की कि पोलिटिकल स्टेटस बनाने का एक मौका और है उसे कैश किया जाए।
अभी हाल में कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद नवीन जिंदल भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए भाजपा ने उन्हें टिकट भी दे दी। इससे पहले कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने से इनकार करने वाले श्री जिंदल अब चुनाव लड़नेको कैसे तैयार हुए हैं। इससे भी समझा जा सकता है।
आज ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भूपेंद्र सिंह हुड्डा से सवाल पूछा गया कि कांग्रेस के एक नेता ने जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की तो आपको लेकर खास टिप्पणी की थी तो इस पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जवाब दिया कि वह मेरे पास भी आया था टिकट की गारंटी चाहता था मैंने मना कर दिया। अब वह कहीं भी जाएं यह उसकी मर्जी है। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की ।वह यमुनानगर जिले की एक सीट से बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर विधायक बने और उस समय के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गोद में जा बैठे बाद में पार्टी ने उन्हें इसी स्वार्थ पूर्ति को लेकर दुत्कार दिया । 2019 के आसपास वह जेजेपी में शामिल हो गए। फिर जेजेपी छोड़ दी। 1 साल भी नहीं हुआ है कि मौका देखकर फिर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। उनके बाद जगाधरी शहर में असर रखने वाले दर्शन खेड़ा बसपा में आ गए। इस स्थिति में अर्जुन सिंह खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे होंगे ।अब कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें टिकट देने का लालच दिया होगा या उन्हें उनके नफे नुकसान के बारे में समझाया होगा तो वह बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। हो सकता है उनका यह फैसला उनके काम आ जाए क्योंकि परिस्थितियां बदल रही है लेकिन अर्जुन सिंह ने यह फैसला भी मौके का फायदा उठाने के मध्य नजर ही किया होगा। परंतु एक बात जरूर है की राजनीति में किसी की गाड़ीी एक बार लाइन से नीचे उत्तर जाए तो उसका दोबारा लाइन पर चढ़ना कठिन हो जाता है। ।टिकटो का फैसला हो रहा है ऊपर से विधानसभा के चुनाव नजदीक है अब लगभग हर विधानसभा क्षेत्र में निष्ठा और दल बदल बड़े स्तर पर देखने को मिलेगा। यह फेरबदल और निष्ठा परिवर्तन हरियाणा में राजनीति में बहुत।कुछ ऊपर नीचे कर सकता है। कई अजीब और अनोखे फैसले देखने को मिल सकते हैं ।जो बनते दिख रहे हैं वह शायद न बने और जो कहीं सीन में भी नहीं है उनका भाग्य उदय हो जाए। राजनीति में किसी को प्लेटफार्म की जरूरत होती है किसी को उम्मीदवार की किसी को नेता की तो किसी को राजनीतिक दलों में मजबूत खूंटे की। राजनीति में बड़े नेता हमेशा कमजोर को आगे करके अपनी राजनीतिक हसरत पूरी करते रहते हैं ।ऐसा हरियाणा में कई बार हुआ। लोग एक बार फिर देख रहे हैं कि डमी मुख्यमंत्री से सरकार कैसे चलाई जाती है। यह भी मौके का लाभ उठाने का एक उदाहरण हैं।
